Author: News Aroma Media

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्रालय ने उस मीडिया रिपोर्ट से साफ इनकार किया है, जिसमें राजधानी तेहरान में अल कायदा नेता की हत्या की बात कही गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 13 नवंबर को न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अल कायदा के दूसरे कमांडर मुहम्मद अल-मसरी को अगस्त में तेहरान में मार दिया गया था। अखबार की रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के हवाले से लिखा गया है कि 1998 में अफ्रीका में अमेरिकी दूतावासों पर हुए 2 घातक हमलों के मास्टरमाइंडों में से एक होने के आरोपी अल-मसरी को 7 अगस्त…

Read More

देवघर: करोंग्राम के निवासी कालु सिंह उर्फ लालू 12 नवम्बर से घर से लापता था। रविवार को उसका शव बाँधडीह तालाब में मिला। ग्रामीणों ने बताया कि लालू अक्सर नशा करता था एवं नशे की हालत में ही पानी लेने के क्रम डूब गया। शव जब तालाब में तैर रहा था तब लोगों की नज़र पड़ी। उनके घर के लोग के अलावे ग्रामीणों ने पहचान की। करौं थाना प्रभारी राजेश टूडू ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है पुलिस मौत के कारणों की छानबीन कर रही है।

Read More

इंदौर: कोरोना संक्रमण का असर इंदौर में लगभग 200 साल से चली आ रही हिंगोट युद्ध की परंपरा पर भी पड़ा है। प्रशासन ने इस बार हिंगोट युद्ध की अनुमति नहीं दी है और यही कारण है कि इस बार लोगों को हिंगोट युद्ध देखने को नहीं मिलेगा। इंदौर के करीब स्थित गौतमपुरा में बीते दो शताब्दी से हिंगोट युद्ध का आयोजन होता आ रहा है, यह पर्व दीपावली के अगले दिन होता है। इसकी तैयारियां कई माह पहले से शुरु हो जाती है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। बीते दो शताब्दी…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके रहने वाले एक युवक ने फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। युवक धुर्वा थाना क्षेत्र में डैम साइड स्थित क्वार्टर के रहने वाले हैं। युवक का नाम दया शंकर झा उर्फ टंगटंग है। वह शनिवार की दोपहर अपने क्वार्टर में था। आसपास के लोगों ने घर में उसका लटकता हुआ शव देखा। वह एंगल में रस्सी के फंदे के सहारे झूल गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार…

Read More

ग्वालियर: कई बार फिल्मों जैसी कहानियां हकीकत में भी सामने आती हैं, ऐसी ही एक कहानी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आई जहां दो पुलिस अधिकारियों को अपना लगभग 15 साल पुराना साथी सड़क पर ठिठुरता हुआ भिखारी के तौर पर मिला। मिली जानकारी के अनुसार, वाक्या कुछ दिन पहले का है जब ग्वालियर के उपचुनाव की मतगणना के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रत्नेश सिंह तोमर और विजय भदौरिया झांसी रोड क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी उन्हें फुटपाथ पर ठिठुरता हुआ एक अधेड़ भिखारी दिखा। इन पुलिस अफसरों ने अपनी गाड़ी रोक कर उस भिखारी की मदद की…

Read More

पेरिस: फ्रांस में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 32,095 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या में कमी आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश में फरवरी के मध्य में पहला मामला सामने आने के बाद से अब तक यहां 19,54,599 मामले और 44,246 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 208 घटकर 32,499 हो गई है और आईसीयू में मरीजों की संख्या में 32 की कमी…

Read More

नई दिल्ली: दिवाली के दिन दिल्ली में कोरोनावायरस के 7,340 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 4,82,170 हो गई। इसी दौरान दिल्ली में 96 मौतें हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कुल मौतों का आंकड़ा 7,519 हो गया। दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां एक दिन में 49,645 नमूनों की जांच की गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 14.78 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.56 फीसदी है। यहां एक दिन में 7,117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिल्ली में सर्दी आते ही कोरोनावायरस के मामलों में भी वृद्धि देखी…

Read More

न्यूज़ अरोमा जामताड़ा: झारखंड में जामताड़ा जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार छह लोग झारखंड के धनबाद से छठ मनाने बिहार के कटिहार जिले के रोनिया गांव जा रहे थे। जबकि कार में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पूरा परिवार छठ मनाने के लिए अपने गांव कटिहार (बिहार) जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया…

Read More

पटना: सुशील मोदी के उप मुख्यमंत्री पद से हटने की भविष्यवाणी सही साबित हो गई। सुशील मोदी ने रविवार को खुद कहा है कि पार्टी ने उन्हें उप मुख्यमंत्री पद से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का पद उनसे कोई नहीं छीन सकता। ट्वीटर पर सुशील मोदी ने उन्हें उप मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने की बात स्वीकार कर ली और अपने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना कुछ दिया है कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को प्रदेश प्रोफ़ेशनल कांग्रेस अध्यक्ष और समाधि स्थल के जमीनदानकर्ता आदित्य विक्रम जायसवाल, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल पहुंचे व माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने बिरसा समाधि स्थल पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा एक महान वीर योद्धा एवं झारखंड उलगुलान के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल…

Read More