Author: News Aroma Media
नई दिल्ली: जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई भी दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अंग्रेजों के ख़िलाफ़ और सामाजिक समता के पक्ष में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने आदिवासियों की अस्मिता और आत्मसम्मान के लिए जो योगदान दिया है उसे देश कभी भुला नहीं सकता।” पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आदिवासी उलगुलान के नायक, जल,…
पटना: भाई दूज या भैयादूज के त्योहार को भाई-बहन के पवित्र बंधन और प्रेम के लिए जाना जाता है। भाई दूज अन्य सभी त्योहारों से बहुत अलग माना जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस त्योहार में किसी देवी-देवता की उपासना आदि क्रियाओं की बजाय स्वयं ही अपने भाई को तिलक करने का विधान है। प्राचीन काल से यह परंपरा चली आ रही है कि भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि के लिए तिलक लगाती हैं। कहते हैं कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन जो बहन अपने भाई के…
तिरुवनंतपुरम: प्रसिद्ध सबरीमाला अयप्पा मंदिर रविवार शाम 5 बजे मंडला तीर्थयात्रा के लिए खोला जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी ए.के. सुधीर नंबुथिरी गर्भगृह का दरवाजा खोलेंगे और तांत्री कंदरारु राजीवरु की उपस्थिति में दीपक जलाएंगे। सबरीमला में दो महीने तक चलने वाली इस तीर्थयात्रा के लिये भगवान अयप्पा मंदिर के कपाट आज खोल दिये जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन लगभग एक हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी। दर्शन के लिए पंजीकृत करने वाले श्रद्धालुओं को कतार के माध्यम से मंदिर में जाने की अनुमति है। रात्रि के…
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को ‘झारखंड स्थापना दिवस’ पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति वेंकैया ने शुभकामना संदेश में कहा, ‘झारखंड स्थापना दिवस’ पर प्रदेश के सभी बहन-भाइयों को मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, वन और खनिज संपदा से भरपूर झारखंड का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेशवासियों के खुशहाल जीवन के लिये मेरी मंगलकामनाएं। उल्लेखनीय है कि 15 नवम्बर 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग होकर झारखंड भारत का 28वां राज्य बना था।
शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार रात से राज्य के जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है जबकि राजधानी शिमला सहित राज्य के कई निचले इलाकों में आसमान बादलों से घिरा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में उच्च पर्वतीय स्थानों पर बर्फबारी और मध्यवर्ती व मैदानी भागों में बारिश होने की सम्भावना जताई है। निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 17 नवम्बर से मौसम साफ हो जाएगा। जानकारी के अनुसार राज्य के लाहौल…
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मन्दिर स्थित हिन्दू आश्रम में निर्मित अगरबत्ती ‘आशीर्वाद’ का लोकार्पण किया। ये अगरबत्ती मन्दिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए फूल से बनाई गई है। इसे केंद्रीय औषधि एवं सुगंध पौधा संस्थान (सी-मैप) भारत सरकार, लखनऊ, महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर के साथ श्री गोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर के सहयोग से मूर्तरूप दिया गया है। इस तरह जो फूल बाबा गोरखनाथ के दरबार में अर्पित होते रहे हैं। वे सूखने के बाद अब बेकार नहीं जाएंगे। इनकी खुशबू से मनोहारी सुगंध फैलेगी। इसके साथ ही बाबा गोरखनाथ के चरणों में अर्पित किए गए…
नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 88 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41 हजार 447 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 88,14,579 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 447 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,29,635 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,79,216 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 82,05,728 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश…
नई दिल्ली: झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा कि इस अवसर पर झारखंड के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
देवघर: दीपावली की खुशियों के बीच अचानक सुबह जा दो शव मिले तो लोगों के होश ही उड़ गए। शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव करौ थाना क्षेत्र से बरामद किया गया हैं। एक मामले में करौ केवट टोला गांव स्थित तालाब के मोड़ पर स्थित पीपल के पेड़ से गांव के एक युवक का शव लटकता हुआ मिला है। मृतक 24 वर्षीय गुड्डू कापरी का घर तालाब से महज 100 मीटर की दूरी पर है। बताया जाता है कि रात उसकी अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई थी। इस बात की जानकारी मिलने…
पटना: वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन जी टी) के निर्देश पर पटना समेत बिहार के तीन जिलों में पटाखों के कारोबार और इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध के बावजूद स्थानीय प्रशासन इसपर अंकुश लगाने में नाकाम रहा। एनजीटी के निर्देश पर देर से सक्रिय हुए पटना जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम को सभी थानाध्यक्षों को पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया लेकिन इससे पहले ही पटना में पटाखों की दुकानें सज चुकी थी और खूब बिक्री भी हुई। जिलाधिकारी कुमार रवि ने जनहित में आम नागरिकों से…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.