Author: News Aroma Media
रांची: झारखंड के स्थापना दिवस पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के दिन ही 2000 में झारखंड का गठन हुआ था। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म खूंटी स्थित उलिहातू गांव में 1875 में हुआ था, जबकि मृत्यु 1900 में हुई थीं। भगवान बिरसा मुंडा को ‘धरती आबा’ के नाम से भी जानते हैं। स्थापना दिवस के मौके पर रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन यानी सचिवालय को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी…
न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने एआईपीसी के मेंबर और को-ऑर्डिनेटर के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लांल नेहरू की जयंती रविवार को गुरुनानक होम रांची में बच्चों के साथ मनाई। इस अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गुरुनानक होम के बच्चों को गरम ब्लैंकेट, दीपावली की मिठाइयां, पटाखा इत्यादि का वितरण किया तथा इस अवसर पर केक काटकर सबों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस का एक मात्र लक्ष्य सेवा ही धर्म है। आज पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती है। आधुनिक भारत के निर्माता…
मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार को दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी नई भाभी का स्वागत किया। अभिनेत्री अपनी भाभी को देवी कह कर पुकारती हैं। हाल ही में कंगना के भाई अक्षत ने रितु संग शादी की। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, दिवाली के दिन महालक्ष्मी घर आती हैं। हमारे घर भी देवी आ रही हैं। आज हमारी भाभी पहली बार घर में आ रही हैं। इस रस्म को गृहप्रवेश कहते हैं। सभी को हैप्पी दिवाली।
सिडनी: भारतीय क्रिकेट टीम यहां जिस सिडनी ओलम्पिक पार्क होटल में क्वारंटीन हैं शनिवार को उससे लगभग 30 किलोमीटर दूर क्रोमर पार्क में खेल रहे स्थानीय क्रिकेटर और फुटबालर विमान दुर्घटना से परेशान हो गए। जब विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर मैदान के पास आकर नीचे गिरा, तब मैदान पर क्रिकेट और फुटबाल मैच खेले जा रहे थे। विमान को नीचे अपनी तरफ आता देख खिलाड़ी घबरा कर भागने लगे। स्टफ डॉट को डॉट एनजेड ने क्रोमर क्रिकेट क्लब के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ग्रेग रोलिंस के हवाले से लिखा, शेड में जो खिलाड़ी थे मैं उन पर चिल्लाया। मैंने कहा भागो और…
आइजोल: भारत के मिजोरम से सटे इलाके में शनिवार दोपहर बाद 2 बजकर 20 मिनट 26 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 5.2 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का असर मिजोरम में भी महसूस किया गया। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत के मिजोरम के चाम्फाई जिला से ईस्ट में 119 किलोमीटर दूर जमीन में 30…
न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में शनिवार को 154 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 328 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई हैं। मृतक में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 39, बोकारो से 12, देवघर से 1, धनबाद से 15, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 24, गढ़वा से 4, गोड्डा से 1, जामताड़ा से 9, खूंटी से 2, रामगढ़ से 38, साहेबगंज से 1, सराईकेला से 4, सिमडेगा से 2 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड -19 के मामले अब 105935 हो…
मुंबई: बॉलीवुड की स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। पति रणवीर को विश करते हुए दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर दोनों की कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें पेश की हैं। इनमें से एक तस्वीर में ये दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। जिसके साथ कैप्शन में दीपिका ने लिखा है, एक फली में दो मटर। शादी की दूसरी सालगिरह मुबारक हो रणवीर। तुमने मुझे पूरा किया है। रणवीर ने भी अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर बीवी को सालगिरह की बधाई दी है। उन्होंने लिखा…
न्यूज़ अरोमा रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी गांव में जमीन विवाद में हुई हत्याकांड का खुलासा करते हुए छोटे भाई वनमाली सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 11 नवंबर को छोटे भाई ने बड़े भाई की मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर वनमाली फरार हो गया था। एसपी ने बताया कि घटना के बाद मृतक की पत्नी उस्की देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि उस्की देवी रुगड़ी स्थित अपने घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके…
न्यूयॉर्क: कोरोनावायरस वैक्सीन का डोज इस साल के आखिर तक दिसंबर के 2 करोड़ लोगों को मिल सकता है। यह बात आज डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के वैक्सीन कोआर्डिनेशन प्रोग्राम के प्रमुख ने कही है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद के महीनों में हर महीने ढाई से तीन करोड़ अमेरिकियों का टीकाकरण (वैक्सीनेशन) किया जाएगा। हालांकि यह सब टीकाकरण करने की गति पर निर्भर करता है। ऑपरेशन वॉर्प स्पीड (ओडब्ल्यूएस) के चीफ एडवाइजर मोनसेफ स्लोई ने शुक्रवार की शाम कहा, और फरवरी या मार्च के महीने तक यदि और टीकों को अनुमति मिल जाती है तो हम और अधिक…
सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका के कॉमर्स डिपार्टमेंट ने टिकटॉक से प्रतिबंध हटा दिया है। यह आदेश गुरुवार रात से प्रभाव में आ गया है। इस प्रतिबंध के कारण यह ऐप अमेरिका में डाउनलोड नहीं किया जा सकता था। वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने पेंसिल्वेनिया में एक संघीय न्यायाधीश से निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए कॉमर्स डिपार्टमेंट ने कहा कि वह एक ऐसे आदेश को लागू नहीं करेगा, जिसने टिकटॉक को बंद करने के लिए मजबूर किया होगा। फिलाडेल्फिया कोर्ट ने सितंबर में फैसला सुनाते हुए प्रतिबंध को आगे के कानूनी घटनाक्रमों के कारण लंबित बताया। न्यायाधीश ने तब लिखा…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.