Author: News Aroma Media

क्राइस्टचर्च: वेस्टइंडीज पुरुष क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों का तीसरा और अंतिम कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है और वह क्वींसटाउन के लिए रवाना हो सकेंगे, जहां टीम को न्यूजीलैंड-ए के साथ तीन दिवसीय और चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा, खिलाड़ी, मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ शुक्रवार को आइसोलेशन से बाहर आ जाएंगे और क्वींसटाउन के लिए रवाना होंगे, जहां वह न्यूजीलैंड-ए के साथ तीन दिवसीय और चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेंगे। यह मैच 20 से 22 नवंबर और 26 से 29 नवंबर को जॉन डेविस ओवल में खेले जाएंगे। सीडब्ल्यूआई ने बताया कि…

Read More

हैदराबाद: तेलंगाना में कोरोनावायरस के दैनिक मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 1000 के नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोनावायरस के 997 मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल आंकड़ा 2,55,663 हो गया। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में 4 और लोगों की कोविड-19 से मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,397 हो गई। यहां मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 1.5 प्रतिशत है। राज्य में रिकवरी रेट 92.75 प्रतिशत है।…

Read More

न्यूयॉर्क: जो बाइडन ने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही प्रशासन के कामकाज को संभालने के लिए बनाई गई प्रमुख टीम में दो भारतीय अमेरिकियों को भी नामित किया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रीकॉर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एनर्जी के निदेशक अरुण मजूमदार डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी की देखरेख करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले हैं। गौरतलब है कि यह विभाग परमाणु हथियारों का डिजाइन, निर्माता होने के साथ ही उनका परीक्षण भी करता है। टीम में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बर्कली भौतिकी के प्रोफेसर राममूर्ति रमेश भी शामिल हैं, जो विभिन्न विभागों और एजेंसियों से निपटने वाली…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। एक ट्वीट में, पीएम मोदी ने कहा: भगवान धनवंतरी सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि, सौभाग्य और अच्छा स्वास्थ्य लाएं। त्योहारों के दिनों के मद्देनजर, प्रधानमंत्री ने लोगों से कोविड के समय में सावधानी बरतने और मानदंडों का पालन करने का आग्रह किया है। कोरोना महामारी के बीच राष्ट्र शनिवार को दिवाली मनाएगा। दिवाली से पहले, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आत्मानिभर भारत 3.0 के तहत अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रोत्साहन के हिस्से के रूप…

Read More

नई दिल्ली: भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव बीमारी से ठीक हो गए हैं और उन्होंने गोल्फ कोर्स पर वापसी भी कर ली है। कपिल ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया जिसमें वह दिल्ली गोल्फ कोर्स में अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में 61 साल के कपिल ने कहा, गोल्फ कोर्स और क्रिकेट मैदान पर वापसी करते हुए कितना अच्छा लगता है इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। गोल्फ कोर्स पर वापसी करना, दोस्तों के साथ खेलना, लुत्फ लेना शानदार है।…

Read More

वाशिगटन: अमेरिका में नए आंकड़ों के हिसाब से देश में कोरोनावायरस से अब तक 9 लाख से भी अधिक बच्चे संक्रमित हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) और चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को प्रकाशित आंकड़ों में कहा गया है कि 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक कुल 73,883 नए बच्चे पॉजिटिव पाए गए। 22 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक बच्चों में कोरोनावायरस पॉजिटिव रिपोटरें में 17 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। कुल मिलाकर अमेरिका में 927,518 बच्चे कोरोनावयरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। देश में कुल कोरोनावायरस मामलों…

Read More

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को जिलेवासियों से राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दीपावली एवं काली पूजा मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे जलाने की इजाजत नहीं होगी। वहीं आमलोग द्वारा काली पूजा का आयोजन अपने घर या मंदिरों में किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पूजा को छोटे पंडाल में भी आयोजित किया जा सकता है जहां हमेशा से पूजा होता आया है। उन्होंने बताया कि काली पूजा पंडाल या मंडप को चारों तरफ से…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र के हुसीरहातु जंगल के रतनटुंगरी से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती की शिनाख्त नामकुम थाना क्षेत्र डोकापीढ़ी गांव निवासी बाहा लोहरा की पुत्री माकी कुमारी (19) के रूप में की गयी हैं। पुलिस को परिजनों ने पूछताछ करने पर बताया कि माकी कुमारी अपने चाचा के घर से बीते शनिवार शाम 7 बजे फोन पर बात करते हुए निकली थी। उसके बाद माकी घर वापस नहीं लौटी। वापस नहीं लौटने पर परिजन काफी खोज-बीन करने लगे और 11 नवंबर को…

Read More

श्रीनगर: भारतीय सेना ने शुक्रवार को केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के साथ-साथ उरी तक कई क्षेत्रों में संघर्ष विराम उल्लंघन किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारतीय सैनिकों ने एलओसी के पास आगे की चौकियों (फॉरवर्ड पोस्ट) पर संदिग्ध गतिविधि देखी और सीमा पर मुस्तैद जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना का कहना है कि इसके साथ ही एलओसी पर केरन सेक्टर में मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलीबारी करते हुए पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन भी किया…

Read More

नई दिल्ली: एनिमेटेड एक ऐसी कड़ी है जो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह को जोड़ती है। इन सितारों ने बच्चों का मनोरंजन करने के लिए अपने लोकप्रिय पात्रों के एनिमेटेड अवतार के साथ छोटे पर्दे पर प्रवेश किया है। लोकप्रिय बॉलीवुड फ्रेंचाइजी को बच्चों के लिए एनिमेटेड कंटेंट में बदलने का यह ट्रेंड नया नहीं है, लेकिन बॉलीवुड सितारों को टून के रूप में फिर से पेश करना एक विकासशील ट्रेंड है। इस स्पेस में हालिया किरदार रणवीर का लोकप्रिय चरित्र स्मैशिंग सिम्बा है। व्यापार विश्लेषक गिरीश जौहर ने आईएएनएस से कहा, यह चलन काफी…

Read More