Author: News Aroma Media
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड (यूक्यू) की ओर से विकसित कोविड-19 वैक्सीन को पहले चरण के बेहतर परिणामों का वादा करते हुए शुक्रवार को निर्धारित समय से पहले आगे के चरणों में नैदानिक परीक्षणों (क्लीनिकल ट्रायल) के लिए तैयार घोषित किया गया है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष के अंत से पहले चरण-3 के नैदानिक परीक्षणों में प्रगति के लिए टीके के लिए विनियामक अनुमोदन की उम्मीद है। वहीं 2021 के अंत में इसके व्यापक वितरण की संभावना है। यूक्यू वैक्सीन परियोजना के सह-नेता और अग्रणी ऑस्ट्रेलियाई वायरोलॉजिस्ट प्रोफेसर पॉल यंग ने कहा कि चरण-1 नैदानिक…
न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपित सरफराज और अमनउल्लाह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मूल रूप से बालूमाथ के रहने वाले हैं। फिलहाल अरगोड़ा में रहकर यहां पर दोनों टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दोनों लोअर बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिक के घर काम करते थे। इसी दौरान उनके बीच जान पहचान हुई और दोनों उन्हें अपने साथ अरगोड़ा स्थित कडरू ले गए और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस संबंध में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता का मेडिकल…
राहुल कुमार गुप्ता गोस्सनर कॉलेज में करता था पढ़ाई, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव रांची: चुटिया थाना क्षेत्र में रहने वाले गोस्सनर कॉलेज के एक छात्र राहुल कुमार गुप्ता द्वारा फांसी के फंदे पर झूलकर जान गंवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले स्टूडेंट ने पापा-मम्मी से सुसाइड नोट के माध्यम से माफी मांगी है। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं चुटिया थानेदार रवि ठाकुर ने बताया कि राहुल…
दुमका: अज्ञात अपराधियों ने सरैयाहाट निवासी सुनील कुमार दास की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अपराधियों ने शुक्रवार सुबह अंजाम दिया। गंभीर अवस्था में तालझारी थाना पुलिस जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अपराधी बिहार के रजौन से लाकर गोली मारा, चाकू से हमला कर गंभीर कर छोड़ भाग गए। उसे गंभीर अवस्था में जरमुंडी अस्पताल भेजा गया। जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
मुंबई: धनतेरस पर सोना, चांदी जैसी महंगी धातुओं के साथ-साथ पीतल के बर्तन और झाड़ू खरीदने की परंपरा है। दरअसल, धनतेरस सुख, समृद्धि और आरोग्य का पर्व है। इसी दिन आरोग्य के देवता धन्वन्तरि अवतरित हुए थे। सेहतमंद रहने के लिए सफाई जरूरी है और कहा जाता है कि जहां सफाई होती है वहीं लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए यह मान्यता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी आती है। देशभर में आज (शुक्रवार) को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में सोने और चांदी की खरीददारी के लिए देशभर के…
वाशिंगटन: पेंटागन ने पुष्टि की है कि मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 6 अमेरिकी मारे गए हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रक्षा क्रिस्टोफर मिलर के कार्यवाहक सचिव के हवाले से बताया, हम मल्टीनेशनल फोर्स एंड ऑब्जर्वर (एमएफओ) के सिनाई प्रायद्वीप में एक ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टरदुर्घटना में 6 अमेरिकी और मित्र देश के दो सेवा सदस्यों के मारे जाने से दुखी हैं। ये बयान गुरुवार को जारी किया गया। उन्होंने कहा, मैं इन सेवा सदस्यों के परिवारों, दोस्तों और टीम के साथियों के प्रति विभाग की संवेदना व्यक्त करता हूं। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन…
शिकागो: शिकागो के मेयर लोरी लाइटफुट ने लोगों को घर में रहने की सलाह दी है क्योंकि पिछले 7 दिनों में शिकागो में औसतन 1,920 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जो इससे पहले के सप्ताह में 1,410 थे। लाइटफुट अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े शहर के निवासियों को घर में रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से काम करें और तभी निकलें जब एकदम जरूरी हो – जैसे स्कूल में दाखिला, डॉक्टर के पास जाना, किराने का सामान खरीदना, आदि आदि। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि…
लॉस एंजेलिस: गायिका काइली मिनोग अपने ब्यॉयफ्रेंड पॉल सोलोमन्स के बारे में प्रशंसा करती नहीं थकती हैं। उनका कहना है कि वह बहुत सपोर्टिव और अच्छे इंसान हैं। फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पीपुल मैगजीन से कहा, संक्षेप में कहूं तो वह एक महान व्यक्ति हैं। वह बहुत देखभाल करते हैं और बहुत सहायक है। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर मजेदार है, उनका अपना जीवन है और उनका अपना करियर है। तो हम कहीं बीच में मिलते हैं। और हां, यह बस, बहुत अच्छा है, और उनके लिए बहुत कुछ कहा जा सकता है। काइली ने…
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोटे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता की आड़ में तमाशा करने वालों को भाजपा संरक्षण देने का काम कर रही है। असम में पत्रकार पराग भुईयां की हत्या का मामला उठाते हुए राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गयी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। असम, मध्य…
नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 87 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 878 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 87,28,795 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 547 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,28,668 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,84,547 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 81,15,580 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.