Author: News Aroma Media

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के लालपुर थाना पुलिस ने जगरनाथपुर में लूट का प्रयास करने वाले आरोपित नदीम अंसारी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं। सीमेंट व्यापारी से लूटपाट का किया था प्रयास किया था। लालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। वह खूंटी का रहने वाला है। थानेदार ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में गुरुवार को 269 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 606 मरीज ठीक हुए हैं। वही कोरोना से राज्य में चार लोगों की मौत हुई हैं। इनमे चतरा, लातेहार, रांची और पलामू से एक एक मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 65, बोकारो से 18, चतरा से 1, देवघर से 7, धनबाद से 43, पूर्वी सिंहभूम से 49, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 1, गुमला से 5, हजारीबाग से 5, खूंटी से 5, कोडरमा से 2, लातेहार से 2, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 8, पलामू…

Read More

न्यूज़ अरोमा दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क के सरसडंगाल के सिदो कान्हू मंडप के समीप सरस डंगाल के प्रसिद्ध पत्थर व्यवसायी काला मनोज उर्फ मनोज भगत को अपराधी ने गोली मार दी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दो की संख्या में बाईक सवार अपराधी व्यवसायी मनोज पर पीछे से फायर कर दी। गंभीर अवस्था में व्यवसायी मनोज को इलाज के लिए जिले के सटे पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल मनोज भगत को रामपुरहाट अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद…

Read More

न्यूज़ अरोमा हजारीबाग: कोर्रा थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में सेंधमारी कर चोरी करने का प्रयास किया गया है। चोरों द्वारा बैंक की बाहरी दीवार में सेंधमारी कर अंदर प्रवेश करने की बात कही गई है। चोरों द्वारा स्ट्रांग रूम में भी सेंधमारी करने का प्रयास किया गया, लेकिन कंक्रीट की दीवार होने की वजह से उसे भेद नहीं पाए। बैंक में चोरी करने का प्रयास असफल रहा। इस संबंध में बैंक के ब्रांच मैनेजर रघुवंश मणि ने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। बैंक में सेंधमारी की जानकारी दूसरे दिन सुबह 9 बजे…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: राजधानी रांची स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को बेरमो विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। मौके पर विधायक अनूप सिंह को बुके देकर एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाकर उपस्थित कांग्रेसजनों ने बधाई दिया। कमलेश ने कहा कि स्व राजेन्द्र बाबू के पदचिन्हों पर आपको चलते हुए संगठन और कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देना है। साथ ही साथ अपने क्षेत्र की जनता की भावनाओं के अनुरूप काम…

Read More

न्यूज़ अरोमा दुमका: एसपी अंबर लकड़ा के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी सहित छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया। महिला थाना के नए थाना प्रभारी श्वेता कुमारी को बनाया गया। महिला थाना प्रभारी एसआई वृंदावन सरदार को गोपीकांदर थाना का प्रभार दिया गया। वहीं एसआई नवल किशोर पासवान को पुलिस लाईन से टोंगरा ओपी थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई संजय कुमार को मसलिया थाना प्रभारी बनाया गया। एएसआई करमा उरांव को काठीकुंड से शिकारीपाड़ा थाना भेजा गया। एएसआई कल्याणी देवी को रानेश्वर थाना से महिला थाना प्रतिनियुक्त किया गया।

Read More

हजारीबाग: वैश्विक महामारी कोरोना पर परंपरा व आस्था भारी पडता दिख रहा है। यही कारण है कि गुरुवार को धनतेरस के दिन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। धनतेरस ने हजारीबाग में आर्थिक गतिविधियों को गति देने का काम किया है। एक अनुमान के मुताबिक हजारीबाग शहर में करीब 50 करोड़ से अधिक की खरीदारी हुई है। करीब 25 करोड़ से अधिक के दो पहिया, चार पहिया वाहन सहित बस, ट्रक, ट्रैक्टर खरीदे जाने की सूचना है। बताया गया है कि विभिन्न कंपनियों के 500 से अधिक बाईक की खरीदारी हुई है। करीब 200 से अधिक चार पहिया वाहन(कार) खरीदे गए…

Read More

न्यूज़ अरोमा कोडरमा: धनतेरस के दिन लोग झाड़ू जरूर खरीदते हैं, चूँकि, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इससे दरिद्रता का नाश होता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने पर घर में सकारात्मकता का संचार होता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। धनतेरस पर गुरुवार को बाज़ार में झाड़ू से लेकर सोने-चांदी की खरीद-बिक्री खूब हुई। वहीं इस शुभ मौके पर माइका-माइंस क्षेत्र के माइका पर आश्रित 4 परिवारों ने अपनी आय बढ़ाने एवं घर में समृद्धि लाने के लिए बकरियां खरीदी। जिले में शायद पहली बार धनतेरस के दिन आय…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अपने परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो सकते हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने मुंबई में बनाए जा रहे नए घर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि उनके नए घर में कुछ काम चल रहा है। गज़ब! झारखंड में यहां धनतेरस पर अपनी आय बढ़ाने और घर में समृद्धि लाने के लिए लोगों ने खरीदी बकरियां साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, न्यू होम। बता दें कि धोनी विश्वकप 2019…

Read More

न्यूज़ अरोमा रांची: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के मद्देनजर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद ने दीपावली, छठ और क्रिसमस त्योहार को देखते हुए पटाखों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत रांची समेत 14 शहरों में सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री हो सकेगी। साथ ही लोग सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाकर त्योहार मना सकेंगे। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के आदेश के अनुसार इस साल झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले के शहरों में केवल ग्रीन पटाखे की ही बिक्री हो सकेगी।…

Read More