Author: News Aroma Media

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के दुर्गा सोरेन चौक से पूर्व में हुई 41 लाख रुपए का मोबाइल लूट मामले के आरोपित प्रकाश चौधरी को नामकुम पुलिस ने किशोर गंज से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि 25 जुलाई 2017 को सिदरौल गोदाम से मोबाईल लेकर जा रही। पयागो गाडी को रोककर 42 लाख 77 हजार का मोबाइल लूट हुई थी। कांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने पूर्व में कन्हैया मंडल,अजय चौरसिया, बिट्टू नेपाली, पप्पू यादव को जेल भेज दिया था। गुरुवार को प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

Read More

न्यूज़ अरोमा गिरिडीह: गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव चरकापत्थर के गौरियाचूं जंगल में गुरुवार की शाम माइका खदान के धंसने से चार मजदूरों की मौत की खबर है। घटना की पुष्टि गांवा रेंजर अनिल कुमार ने की है। उन्होंने गावां वन प्रक्षेत्र के कर्मियों को घटना की जानकारी लेने के लिए भेजा है। चरकापत्थर गांव का गौरियाचूं जंगल कोडरमा और गिरिडीह का सीमावर्ती इलाका है। गावां थाना क्षेत्र के करीब होने के कारण वहां के रेंजर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग के कर्मियों को मामले की जानकारी लेने के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार…

Read More

न्यूज़ अरोमा देवघर: उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आज खनन टास्क फोर्स की बैठक में कार्यों की समीक्षा की गई। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में उपायुक्त ने देवघर जिलान्तर्गत कैटेगोरी-1 एवं कैटेगोरी-2 के बालू घाटों एवं बालू के स्टॉकयार्ड आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। उपायुक्त में खनिजों के अवैध खनन न होने देने के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित थाना के थाना प्रभारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले में अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई…

Read More

न्यूज़ अरोमा खूंटी: उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला आपूर्ति से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में कार्यरत जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं से सम्बद्ध राशन कार्डधारियों की संख्या को औसत समरूपता प्रदान करने के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने औसत समरूपता प्रदान के कार्य की समीक्षा के दौरान उपस्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, बीएसओ को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी…

Read More

खूंटी: उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में उग्रवादी हिंसा से सम्बंधित जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान क्रमवार कुल 12 मामलों की समुचित जानकारी प्राप्त करते हुए विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों कर्मियों को उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मुआवजा एवं नौकरी से संबंधित मामलों को संवेदनशील होकर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्रमवार मामलों की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रकार के आवेदनों व आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर अग्रेतर कार्यवाही की जानी चाहिए, ताकि ससमय समिति…

Read More

न्यूज़ अरोमा रामगढ़: रामगढ़ शहर के पटाखा विक्रेताओं ने एसडीओ कीर्ति श्री के आदेश को एक बार फिर ठेंगा दिखा दिया है। दीपावली के मौके पर दर्जनों लोगों को एसडीओ ने पटाखा बिक्री करने का लाइसेंस जारी किया था। साथ ही उस लाइसेंस में यह भी लिखा था कि रिहायसी इलाके में पटाखों के बिक्री नहीं होगी। उन्होंने पटाखे का बाजार लगाने के लिए सिद्धू कान्हू मैदान को चिन्हित किया था। साथ ही सभी पटाखा विक्रेताओं को उसी मैदान में काउंटर लगाने का आदेश जारी किया था। लेकिन उनका आदेश धरा का धरा रह गया। पटाखा विक्रेता शहर के सबसे…

Read More

धनबाद: डीडीसी दशरथ चंद्र दास ने विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिले में 12 से 19 नवंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाने के लिए गुरूवार को जिला स्तरीय एक दिवस कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने कहा कि 19 नवंबर को विश्व विद्यालय दिवस मनाया जाना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के दौरान स्वच्छताग्राही, आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कई प्रकार की गतिविधियां सप्ताह भर की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के विभिन्न गांव में व्यक्तिगत…

Read More

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड रुपया जीतने वाली नाजिया नसीम के घर गुरुवार को जाकर बधाई दी। सांसद सेठ ने कहा कि रांची की बेटी नाजिया नसीम ने रांची का नाम रौशन किया है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

Read More

मेदिनीनगर: छठ पर्व में मांस की खुलेआम बिक्री को बंद कराने के लिए राष्टीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के पलामू जिलाध्यक्ष चंदन तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चंदन तिवारी ने कहा है कि छठ पावन पर्व में शुद्धता का पूर्णतःख्याल रखा जाता है। ऐसे में छठ घाट जाने वाले मार्ग में बहुत जगह मांस दुकान हैं, जो त्योहार के दौरान खुले रहते हैं, जिससे छठव्रतियों को बहुत परेशानी होती है। ज्ञापन में छठ व्रत को देखते हुए तीन दिन के लिए मांस दुकान बंद करने की मांग की गई है।

Read More

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने गुरुवार को नवनिर्मित संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। संप्रेक्षण गृह में 18 वर्ष से कम आयु में अपराध करने वाले युवाओं को रखा जाएगा, जहां उनकी उचित काउंसलिंग की जाएगी। इस दौरान उपायुक्त ने संप्रेक्षण गृह में बने रूम, किचन, शौचालय सहित सभी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा के प्रावधानों पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने संप्रेक्षण गृह के चारदीवारी के ऊपर कंटीली तार लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वे बच्चों के…

Read More