Author: News Aroma Media

नई दिल्‍ली: वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर 12 नई घोषणाएं की हैं। सीतारमण ने गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तीसरे चरण के तहत 2,65,080 करोड़ रुपये के 12 उपाय बताए हैं, जो जीडीपी का कुल 15 फीसदी है। अभियान के तीसरे चरण के तहत योजनाओं का ऐलान करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे कर्मचारी और रोजगार देने वाले दोनों को फायदा मिलेगा। सीतारमण ने कोविड-19 की वैक्सीन के शोध एवं विकास के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान का ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि…

Read More

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ ने भारत सरकार से राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से धान खरीद के लिए 3 लाख 50 हजार गठान बारदानें उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को आपूर्ति की जाने वाली बारदानें में 50 प्रतिशत की कटौती करते हुए केवल एक लाख 43 हजार गठान नये बारदानें की आपूर्ति करने की सूचना जूट कमिश्नर के माध्यम से दी है और अब तक राज्य को केवल 56 हजार गठान बारदानें प्राप्त हुए हैं। भारत सरकार के बारदानों की आपूर्ति में भारी कटौती करने के कारण राज्य में धान खरीद प्रभावित न हो…

Read More

भूज/अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धोरडो में सफेद रेगिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास कच्छ के विकास की बात की। उन्होंने सीमाओं पर पहले के हमलों की भी बात की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के दुश्मनों के लिए देश की प्रतिक्रिया जबड़े की हड्डी है। इतना ही नहीं, वह दुश्मन के घर में घुसकर मारता है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में हर जगह सीमांत विकास उत्सव आयोजित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमारे बीएसएफ के जवान भी दुनिया की सबसे बड़ी ताकत का जवाब छाती ठोंक कर दे…

Read More

जोशीमठ (चमोली): केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज यहां भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। डॉ. निशंक अपनी बेटी डॉ. आरुषि निशंक एवं स्वामी यतीश्वरानंद महाराज के साथ हेलीकाप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। यहां भगवान श्री हरि नारायण के दर्शन पूजन कर विश्व शान्ति एवं विश्व को कोविड महामारी से मुक्ति की कामना की। यहां पहुंचने पर देवस्थानम बोर्ड के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी आचार्य भुवन उनियाल, एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, थानाध्यक्ष सतेन्द्र नेगी और नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने उनकी आगवानी की। बदरीनाथ में डॉ. निशंक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया।…

Read More

गांधीनगर/अहमदाबाद: मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने गुजरात सरकार के पांच लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने आज राज्य सरकार में सेवारत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीवाली पर बिना ब्याज के 10,000 रुपये देने का फैसला किया है। बताया गया है कि डिजिटल लेनदेन को और प्रोत्साहित करने के लिए इस अग्रिम की राशि कार्ड के रूप में अधिकारियों, कर्मचारियों को दी जाएगी। यह रुपये बिना ब्याज के 10 मासिक बराबर किश्तों में चुकाया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोग दीवाली उत्सव के दौरान चीजों को खरीदने में सक्षम होंगे। परिणामस्वरूप, छोटे…

Read More

नई दिल्ली: भारत के पनडुब्बी कार्यक्रम से लगातार भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत को मजबूती मिल रही है। आखिरकार गुरुवार को नौसेना की ताकत में इजाफा करने के लिए स्कॉर्पिन श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ बंदरगाह परीक्षण के लिए समुद्र में उतार दी गई। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंबई के मझगांव डॉक पर परियोजना-75 की इस पनडुब्बी को लॉन्च किया। अब इसके बाद जल्द ही 6वीं और आखिरी पनडुब्बी वाग्शीर भी नौसेना को मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय आयुष और रक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाइक ने मुंबई के मझगांव डॉक पर…

Read More

पुंछ: पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे कस्बा, किरनी और शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर गोलाबारी शुरू कर दी है। पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी सैनिक लगातार इन तीन सेक्टरों में गोलाबारी कर रहे हैं। भारतीय जवान भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारतीय सेना ने कहा कि यह सब आतंकियों की घुसपैठ कराने के इरादे से किया जाता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह गोलाबारी का सिलसिला शुरू किया। इस बार पाकिस्तानी सैनिकों ने इन तीनों सेक्टर…

Read More

नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय स्थित काबरताल वेटलैंड को रामसर सूची में शामिल कर लिया गया है। अब इस नमभूमि को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल गई है। यहां मध्यएशिया से कई माइग्रेटरी यानि प्रवासी पक्षी प्रवास के लिए आते हैं। यह भारत का 39वां रामसर साइट बन गया है। इस बारे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन, व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बिहार के पहले रामसर साइट काबरताल वेटलैंड को अतंरराष्ट्रीय रूप में पहचान मिल गई है। यह भारत का 39वां रामसर साइट है। इसके साथ ही उन्होंने आज राष्ट्रीय पक्षी दिवस की शुभकामनाएं दीं।…

Read More

नई दिल्ली: देश के आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि इतिहास में पहली बार भारत आर्थिक मंदी की चपेट में आया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गलत फैसलों का नतीजा है, जिसने देश की ताकत को कमजोरी में बदल दिया। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी अनुमानों के मुताबिक, वित्तवर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में आर्थिक विकास दर नकारात्मक रही है। जबकि जीडीपी दर दूसरी तिमाही में -8.6 प्रतिशत सिकुड़ गई है।…

Read More

जयपुर: एमबीसी आरक्षण समेत विभिन्न मांगों पर बयाना के पीलूपुरा में दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर कब्जा जमाकर बैठे गुर्जर आंदोलनकारियों ने बुधवार रात जयपुर में सरकार के साथ हुए समझौते के बाद गुरुवार सवेरे आंदोलन समाप्त कर दिया। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की बुधवार रात सरकार से वार्ता सफल होने के बाद गुरुवार सुबह गुर्जर नेता विजय बैंसला एवं समाज के अन्य लोग बयाना के पीलूपुरा आंदोलन स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने समाज के सामने सरकार से हुई वार्ता के बारे में चर्चा की और सभी से आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही, लोगों से कहा कि अब संघर्ष…

Read More