Author: News Aroma Media
न्यूज़ अरोमा रामगढ़: जिले में दीपावली और काली पूजा काफी धूमधाम से होती है। लेकिन इस बार कोरोना की वजह से इन दोनों पूजा की चमक फीकी पड़ सकती है। बुधवार को डीसी संदीप सिंह ने दोनों त्यौहारों को लेकर गाइडलाइन जारी किया है। इस गाइडलाइन का सबसे ज्यादा असर रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में जुड़ने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ेगा। अमावस्या की रात विशेष पूजा का अनुष्ठान मां छिन्नमस्तिका मंदिर में होता है। लेकिन सरकार के निर्देश के अनुसार यहां श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं लगेगी। इस पूजा में श्रद्धालुओं के निर्धारित संख्या ही दिखाई देगी। काली पूजा को लेकर जिले…
बगदाद: इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने कहा कि देश में कोविड-19 महामारी नियंत्रण में है और मंत्रालय ने संक्रमणों में वृद्धि को रोकने के लिए योजनाओं का पालन किया है। देश में कोरोना संक्रमण के 500,000 से ज्यादा मामले हैं। अल बद्र ने मंगलवार को एक साक्षात्कार में समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, अब तक, स्वास्थ्य स्थिति नियंत्रण में है और हम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर देते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इराक में कोरोनावायरस से रिकवरी दर लगभग 86 प्रतिशत है और मृत्यु दर लगभग…
दुबई: फाइनल में तीन विकेट ले मुंबई इंडियंस को आईपीएल-13 की ट्रॉफी उठाने में मदद करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट ने कहा है कि वह काफी अनुभवी हैं और यह खिताबी मैच उनके लिए एक अन्य मैच की तरह था। बाउल्ट इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। फाइनल में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ ही तीन अहम विकेट लिए और मुंबई के जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के बाद बाउल्ट ने कहा, कई बार मुझे पावरप्ले में गेंदबाजी करना पसंद है। यह हमारे लिए कुछ अच्छे…
दुबई: दिल्ली कैपिटल्स 12 साल के बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने उसे 13वें सीजन के फाइनल में पांच विकेट से हरा उसके पहली बार आईपीएल जीतने के सपने को तोड़ दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद निराश अय्यर ने कहा, आईपीएल हमेशा आपको हैरान करता है। शायद सबसे मुश्किल लीग। मैं इस लीग…
दुबई: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-13 का खिताब मंगलवार को अपने नाम किया। यह मुंबई का पांचवां आईपीएल खिताब है और यह पांचों खिताब उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराने के बाद रोहित ने कहा कि उनकी टीम पहली गेंद से मैच में थी और वहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ट्रेंट बाउल्ट ने मैच की पहली ही गेंद पर दिल्ली के मार्कस स्टोयनिस को पवेलियन भेज दिया। दिल्ली शुरुआती झटकों से अच्छी तरह उबर नहीं सकी और 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 156 रन…
पटना: पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु और सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग ने मुख्यमंत्रियों के रूप में लंबे समय तक काम किया, लेकिन 2020 में बिहार में राजग की सत्ता में वापसी के साथ, नीतीश कुमार 15 वर्षों में 7वीं बार शपथ लेंगे। राज्य में एक मजबूत कार्यकाल-विरोधी अवधारणा को धता बताते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर सवार होकर जनता दल-यूनाइटेड के नेता की वापसी हुई। यह मोदी की लोकप्रियता का ही आलम रहा कि तेजस्वी यादव की लहर पर सवार महागठबंधन से कड़ी चुनौती मिलने के बावजूद राजग की बिहार में वापसी सुनिश्चित हुई। हालांकि, पिछले मामलों…
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों में एक करीबी और नाटकीय मुकाबले में भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन राजग को जीत दिलाई। उसने राज्य में 15 साल की सत्ता विरोधी लहर के बाद भी चुनाव में जीत हासिल की। 243 सदस्यीय विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 122 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार किया है। इस गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने मिलकर 125 सीटें जीत लीं। भाजपा 74 सीटों पर विजयी रही, जबकि जद (यू) 43 सीटें जीतने…
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय से समर्थन हासिल न कर पाना कांग्रेस की एक रणनीतिक विफलता रही। पार्टी के नेताओं का कहना है कि जमीनी स्तर पर काम की कमी ने कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया है, वो भी खासकर सीमांचल क्षेत्र में। मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेताओं को चुनाव प्रचार में और चुनाव के माइक्रोमैनेजमेंट के दौरान नजरअंदाज कर दिया गया था। अनुमान लगाया गया कि पूरे राज्य में मुस्लिम महागठबंधन को अपना वोट देंगे लेकिन सीमांचल के वोट बंट गए और वहां एआईएमआईएम ने 5 सीटें जीत लीं। जाहिर है इससे गठबंधन…
नई दिल्ली: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह केवल 19 सीटें ही जीत सकी। यही वजह रही कि महागठबंधन 122 के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने ये बात कही है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि 70 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के बजाय पार्टी कम संख्या में चुनाव लड़ सकती थी, खास कर ऐसी जगहों पर जहां उसकी उपस्थिति मजबूत थी। स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे पार्टी के केंद्रीय नेताओं को सीधे भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे…
पटना: बिहार में आमतौर पर वोट कटवा कही जाने वाली पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए हुई मतगणना में पांच सीटों पर जीत का परचम लहराने के बाद यह साबित कर दिया है वह वोटकटवा नहीं है। एआईएमएआईएम ने न केवल पांच सीटें अपनी झोली में डाली बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेतृत्व वाले महागठबंधन का चुनावी गणित भी गड़बड़ा दिया। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी बिहार के सीमांचल क्षेत्र की पांच सीटों में जीत दर्ज कर अपनी मजबूती का प्रदर्शन कर दिया है। ऐसा नहीं कि मुस्लिम आबादी बहुल इस इलाके…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.