Author: News Aroma Media
लंदन: इंग्लैंड के क्रिकेट क्लब ससेक्स ने टी-20 ब्लास्ट के अगले सीजन के लिए अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को अपनी टीम में शामिल किया है। टी-20 में विश्व के नंबर-1 गेंदबाज राशिद ने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल-13 का समापन किया है। आईपीएल में उन्होंने 16 मैचों में 20 विकेट लिए थे। राशिद ने कहा, मैं 2021 ब्लास्ट में ससेक्स के साथ दोबारा खेलने को तैयार हूं। मैं 2018 से जब से यहां आया हूं तब से यह मेरे लिए दूसरे घर के जैसा रहा है। मैं 2021 में दोबारा टीम के साथ खेलने को…
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच अगले हफ्ते होने वाली 9वीं सैन्य वार्ता से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। सातवें दौर की वार्ता में एक-दूसरे को सौंपे गए ‘टॉप सीक्रेट रोडमैप’ पर दोनों देश गतिरोध खत्म करने के करीब पहुंचे हैं। आठवें दौर की वार्ता में चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा से 30 किमी. पीछे जाने को सहमत हुआ है जिसका, भौतिक सत्यापन करने के बाद भारत भी 15 किमी. पीछे जाने को तैयार है। कमांडर स्तरीय वार्ता में बनी इन सहमतियों पर दोनों देशों का राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व मंथन करके ‘फाइनल रोडमैप’ तैयार कर रहा है, जिसके…
नई दिल्ली: नजरबंदी से बाहर आने के बाद से लगातार विवादित बयान देने वाली जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड एसीपी वेद भूषण ने मध्य जिले के आईपी स्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त शिकायत में महबूबा के हाल के बयानों को आधार बनाया गया है और इससे देश को खतरा होने की बात कही गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में वेद भूषण ने कहा कि इन दिनों महबूबा मुफ्ती जिस तरह के बयान दे रहीं हैं, वे देश के संविधान और देश की एकता के लिए बड़ा खतरा हैं।…
न्यूज़ अरोमा रामगढ़: झारखंड बिजली वितरण निगम के शीर्ष मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में विगत 2 दिनों से सघन छापामारी की जा रही है। इसके तहत अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध निगम द्वारा गठित टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिले के विभिन्न विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में क्षेत्रवार गठित टीम द्वारा रामगढ़, चितरपुर, गोला, कुजू, भुरकुंडा, पतरातू इत्यादि स्थानो में 9 एवं 10 नवंबर को कुल 160 परिसरों पर छापेमारी कर कुल 42 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज़ की गई। इस दौरान कुल 5 लाख 25 हज़ार रुपए का फाइन लगाया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से की…
न्यूज़ अरोमा रांची: झूठ और फरेब जहां समाप्त होता है, वहीं से लोकतंत्र मजबूत होता है। बेरमो और दुमका में भाजपा के नेताओं ने भ्रम फैलाने की कोशिश की पर जनता ने उन्हें नकार दिया। भाजपा का झूठ धरा का धरा रह गया। यह बात झामुमो के पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कही। भट्टाचार्य यहां मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुमका और बेरमो में तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में लगे रहे। उन्होंने उपचुनाव में सरकार के 10 महीने के परफॉरमेंस का हिसाब मांगा। जबकि सरकार के दस महीने…
न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने वाले दुमका और बेरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झारखंड उपचुनाव का परिणाम बताता है कि जनता बदलाव चाहती है। प्रकाश ने बिहार की जनता का विशेष आभार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को फिर से आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है। भाजपा उन सभी मतदाता भाई बहनों का भी धन्यवाद करती है, जिन्होंने दोनों स्थानों पर एनडीए उम्मीदवार को पहले…
न्यूज़ अरोमा रांची: कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन को लेकर ज़िला प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। दुकानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी सदर शशि नीलिमा डुंगडुंग ने जांच की। कार्यपालक दंडाधिकारी की ओर से कोकर क्षेत्र में विभिन्न 15 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया। पांच दुकानों को किया गया सील जांच के क्रम में पांच…
न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में अपराध को रोकने के लिए राज्य में नशा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। झारखंड पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि एक नवंबर से अबतक तक नशा के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में राज्य से 233 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। राज्य के 24 जिले से एक लाख 35 हजार 415 किलो जावा महुआ जब्त किया गया है। जबकि 20567 लीटर देशी शराब जब्त किया गया है। वहीं 4318 अंग्रेजी शराब की बोतल…
लोहरदगा: उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में मंगलवार को कल्याण विभाग की बैठक हुई। बैठक में असाध्य बीमारी के लिए दिये जानेवाले चिकित्सा अनुदान, छात्रवृति राशि व साईकिल वितरण राशि के लिए आधार सीडिंग, समेकित जनजातीय विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों के चयन संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के जो भी लोग असाध्य रोग से पीड़ित हैं वैसे लोगों को आवश्यक रूप से चिकित्सा अनुदान की राशि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनायी जाये। इसके लिए सभी आवश्यक कागजात आवेदक से प्राप्त कर लिये जायें और उन्हें लाभ…
न्यूज़ अरोमा रांची: माकपा के झारखंड राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रकाश विप्लव ने राज्य के उपचुनाव मे भाजपा को इन्ट्री नहीं देने के लिए दुमका और बेरमो के मतदाताओं को बधाई दी है। यहां के मतदाताओं के इस निर्णय ने भाजपा के उन नेताओं के बड़बोलेपन की हवा निकाल दी है, जो उपचुनाव के बाद झारखंड की निर्वाचित सरकार को गिरा देने का बचकाना और अलोकतांत्रिक दावा कर रहे थे। माकपा बिहार के वैसे मतदाताओं को भी बधाई देता है। जिन्होंने वामपक्ष पर विश्वास करते हुए वामदलों के उम्मीदवारों को जिताने और महागठबंधन के पक्ष मे वोट देकर भविष्य में बिहार…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.