Author: Digital News

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण लगे कर्फ्यू को कोविड मामलों में वृद्धि के मद्देनजर एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा, हालांकि कुछ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में लगाए गए कोरोनावायरस से प्रेरित कर्फ्यू को 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कर्फ्यू सख्त होगा। शनिवार को जम्मू-कश्मीर में 3,677 नए कोविड मामले सामने आए, जिनमें जम्मू से 1,728 और कश्मीर संभाग…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की लहर को रोकने में कोरोना कर्फ्यू का असर दिखने लगा है। जिसे देखते हुए सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू को सोमवार 24 मई सुबह 7 बजे तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने यह निर्णय सभी मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर सम्पूर्ण मंत्रिमंडल की बैठक में कैबिनेट मंत्री के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा राज्य मंत्री भी शामिल थे। इसमें निर्णय लिया गया कि उत्तर…

Read More

बेंगलुरु: अरब सागर के ऊपर कम दबाव से बने चक्रवात ‘तौकते’ का कहर दिखना शुरू हो गया है। केरल में भारी बारिश की शुरुआत के बाद अब कर्नाटक के तटीय इलाकों से लेकर गोवा तक बारिश और तेज हवाओं से बड़े नुकसान की खबर है। केरल के तटीय इलाकों में तबाही के बाद कर्नाटक में भारी बारिश से चार लोगों की मौत हुई है। चक्रवात को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को चक्रवात ‘तौकते’ गोवा के तट तक पहुंच गया है। गोवा के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद पणजी में भी इसका असर देखा…

Read More

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,11,170 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 4077 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 3,62,437 मरीज स्वस्थ हुए है। रविवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,46,84,077 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2,70,284 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 36,18,458 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,07,95,335 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…

Read More

नई दिल्ली: कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को पार्टी सांसद राजीव सातव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सातव का पुणे में आज निधन हो गया। 46 वर्षीय सांसद 22 अप्रैल से कोरोना से संक्रमित थे। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शोक संदेश में कहा, “निशब्द ! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज… राजीव सातव की सादगी, बेबाक़ मुस्कराहट, ज़मीनी जुड़ाव, नेत्रत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आयेंगी। अलविदा मेरे दोस्त !…

Read More

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी सांसद राजीव सातव के निधन पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते इसे बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि मित्र सातव का निधन मेरे और पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य राजीव सातव को राहुल गांधी के करीबियों में गिना जाता था। सातव का पुणे में आज निधन हो गया। 46 वर्षीय सांसद 22 अप्रैल से कोरोना से संक्रमित थे। राहुल गांधी ने राजीव सातव की फोटो साझा करते हुए ट्वीट संदेश में कहा, “मुझे अपने दोस्त राजीव…

Read More

मुंबई: कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व राज्यसभा सदस्य राजीव सातव (46) का रविवार सुबह पुणे स्थित जहांगीर अस्पताल में निधन हो गया। पिछले 23 दिनों से राजीव सातव इसी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे और उनका उपचार जारी था। जानकारी के अनुसार राजीव सातव 25 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पुणे स्थित अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। राजीव सातव की कोरोना रिपोर्ट बाद में निगेटिव होने की जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी थी। लेकिन कोरोना की वजह से उनके कई अंग शिथिल हो गए थे। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की देखरेख…

Read More

गाजा पट्टी: दुनिया में कोरोना संकट के बीच गाजा में जारी हिंसा के बीच इजरायली सेना ने हमास को अपने जाल में फंसाकर उसके ही घर में निशाना बनाया है। गाजा में जमीन पर हमला किया जाएगा, ताकि हमास अपने लड़ाकों को अंडरग्राउंड टनल में भेज दे। यहां उन सभी पर एक साथ हमला करके भारी नुकसान का जाल बिछाया गया था। इस रणनीति से हमास को नुकसान कितना हुआ, यह साफ नहीं है लेकिन बड़ी संख्या में उसके लड़ाकों के अंदर दब जाने की खबरें आई हैं। इजरायल के लिए ये सुरंगें लंबे वक्त से आफत बनी हुई थीं।…

Read More

नई दिल्ली: पूनावाला समूह, जिसमें वैक्सीन-निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी शामिल है के अध्यक्ष साइरस पूनावाला कुछ दिनों पहले अपने बेटे अदार पूनावाला के पास लंदन चले गए हैं। हालांकि उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने देश छोड़ दिया है। लंदन से द संडे एक्सप्रेस से बात करते हुए, साइरस पूनावाला ने कहा कि वह नियमित गर्मी छुट्टी बिताने के लिए लंदन आए हैं। वह हर साल मई में ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में उनके या उनके बेटे पर देश छोड़ने का आरोप झूठा और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने कहा कि उसने ‘तौकते’ तूफान से उत्पन्न किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अपने 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर को तैयार रखा गया है। वायुसेना ने बताया कि वायुसेना ने अगले कुछ दिन तटीय इलाकों में कोविड-19 राहत अभियान पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है क्योंकि खराब मौसम की वजह से बाद में इन इलाकों में अभियान प्रभावित हो सकता है। वायुसेना ने एक बयान में कहा, वायुसेना ने तौकते तूफान के मद्देनजर प्रायद्वीपीय भारत में 16 मालवाहक विमानों और 18 हेलीकॉप्टरों को त्वरित परिचालन के लिए तैयार अवस्था में रखा…

Read More