Mahindra की नई EV कार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से होंगी लैस, नई डिटेल्स आईं सामने

Central Desk
3 Min Read

Mahindra EV : देश की दिग्गज Auto Manufacturing कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) एक बड़ा धमाका करने जा रही है।

Mahindra and Mahindra अपने SUV लाइनअप में एक नई इलेक्ट्रिक कार जोड़ने की तैयारी कर रही है। यह XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगी और इसे संभावित रूप से XUV.e8 नाम दिया जाएगा।

Mahindra की नई EV कार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से होंगी लैस, नई डिटेल्स आईं सामने  AUTO NEWS Mahindra's new EV car will be equipped with latest technology, new details revealed

महिंद्रा अपनी इस नई EV कार को दमदार लुक के साथ ला सकती है। महिंद्रा ने अपनी नई ईवी XUV.e8 के डिजाइन के लिए पेटेंट भी फाइल किया है।

महिंद्रा ने Exterior Design के लिए पेटेंट कराया है। साथ ही कार के कुछ इंटीरियर एलीमेंट्स के लिए भी कंपनी ने पेटेंट फाइल किया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस डिजाइन पेटेंट के एलीमेंट्स इसके कॉन्सेप्ट व्हीकल की तरह ही हैं, जिसे महिंद्रा ने कुछ साल पहले दिखाया था। महिंद्रा की ये नई EV इस साल के आखिर तक इंडियन मार्केट में कदम रख सकती है।

कैसा है नई EV का डिजाइन?

Mahindra की नई EV कार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से होंगी लैस, नई डिटेल्स आईं सामने  AUTO NEWS Mahindra's new EV car will be equipped with latest technology, new details revealed

इस कार के फ्रंट में इनवर्टेड L-शेप के LED Projector Headlamps के नए सेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार में LED लाइटबार भी लगा मिल सकता है। इस नई ईवी में नया बंपर भी लगा मिल सकता है।

वहीं इस कार के फ्रंट में कोई ग्रिल लगी नहीं मिलेगी, क्योंकि इस कार में इंटरनल कंबशन इंजन नहीं लगा है। कंपनी अपनी इस नई ईवी को XUV.e8 नाम दे सकती है।

महिंद्रा XUV। e8 का इंटीरियर

Mahindra की नई EV कार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से होंगी लैस, नई डिटेल्स आईं सामने  AUTO NEWS Mahindra's new EV car will be equipped with latest technology, new details revealed

 

महिंद्रा ने एयर फ्लो की Efficiency को बढ़ाने के लिए कार में एरो व्हील कैप्स का इस्तेमाल किया है। महिंद्रा ने Flush-Sitting Door Handles को अपनी कार में कायम रखा है।

इसके रियर बंपर को भी अलग लुक दिया जा रहा है। महिंद्रा अपनी पहली EV कार XUV400 की तरह ही XUV.e8 में कॉपर एलीमेंट्स को जोड़ सकती है।

लग्जरी कार की तरह होगा डैशबोर्ड

Mahindra की नई EV कार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से होंगी लैस, नई डिटेल्स आईं सामने  AUTO NEWS Mahindra's new EV car will be equipped with latest technology, new details revealed

महिंद्रा ने नई EV के नए डैशबोर्ड लेआउट के लिए भी पेटेंट कराया है। इस कार में Three-screen layout मिसने वाला है, जो कि ज्यादातर लग्जरी कारों में देखने को मिलता है।

इसकी एक स्क्रीन पर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक पर इंफोटेनमेंट सिस्टम और तीसरी स्क्रीन पैसेंजर के लिए रखी गई है, जिस पर वो अपनी मर्जी के मुताबिक चीजें ऑपरेट कर सकता है।

महिंद्रा XUV400

महिंद्रा XUV400 एक शानदार EV कार है। इसके दो वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं- XUV400 EC Pro और XUV400 EL Pro।

महिंद्रा का XUV400 EC Pro वेरिएंट Single Charging में 375 किलोमीटर की रेंज देता है। वहीं XUV400 EL Pro का 34.5 kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट 375 किलोमीटर की रेंज देता है और 39.4 kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट 456 किलोमीटर की रेंज देता है।

Share This Article