जम्मू और कश्मीर के 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। केंद्र शासित प्रदेश में सोमवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद यह चेतावनी जारी हुई है।

कुपवाड़ और बारामुला जिलों में मध्यम स्तर के खतरा वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। इसी तरह बांदीपोरा और गांदेरबल के लिए कम खतरा वाले हिमस्खलन की चेतावनी है।

अधिकारियों ने कहा है कि यह चेतावनी अगले 48 घंटों के लिए मान्य होगी।

अधिकारियों ने कहा कि ऊंचाई वाले स्थानों पर जब मौसम साफ हो जाता है तभी हिमस्खलन का खतरा अधिक होता है।

दो दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद, जम्मू और कश्मीर में मौसम में सुधार हुआ है।

मौसम अधिकारियों ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर बारिश/बर्फबारी के अलावा, अगले 7 दिनों के दौरान सामान्य मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Share This Article