Latest Newsझारखंडधनबाद में विश्व शौचालय दिवस को लेकर 12 से चलेगा जागरूकता अभियान

धनबाद में विश्व शौचालय दिवस को लेकर 12 से चलेगा जागरूकता अभियान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: डीडीसी दशरथ चंद्र दास ने विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिले में 12 से 19 नवंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाने के लिए गुरूवार को जिला स्तरीय एक दिवस कार्यशाला का उद्घाटन किया।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने कहा कि 19 नवंबर को विश्व विद्यालय दिवस मनाया जाना है।

उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के दौरान स्वच्छताग्राही, आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान कई प्रकार की गतिविधियां सप्ताह भर की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के विभिन्न गांव में व्यक्तिगत शौचालय, ग्रामीणों द्वारा शत प्रतिशत उपयोग एवं इसके रखरखाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व शौचालय दिवस के मौके पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 14 नवंबर को स्वयं से शौचालय का रंगरोगन, 15 को अपना शौचालय साफ सफाई, 16 नवंबर को रेट्रोफिटिंग एवं शौचालय के भरे हुए गड्ढों को खाली करना, 17 नवंबर को सेल्फी विद टॉयलेट के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गयीं।

उन्होंने कहा कि अभियान के समापन के बाद चयनित फोटोग्राफ को जिला स्तर पर चयनित कर सार्वजनिक स्थलों पर फ्लेक्स के माध्यम से लगाया जाएगा।

18 नवंबर को उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों की सूची तैयार की जाएगी एवं 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के समापन समारोह में उक्त लोगों को सम्मानित किया जायेगा।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...