बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर बिरसा चौक में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

तत्पश्चात प्रदेश कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप झारखंड राज्य का गठन करने वाले महान विभूति श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रकाश ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का सबसे बड़ा योगदान था।

बिहार से अलग एक नये राज्य के गठन की राह में कई सियासी पेंच के बावजूद हर तरह के राजनीतिक विरोध का सामना करते हुए उन्होंने करोड़ों लोगों की पचास साल पुरानी मांग को पूरा किया था और झारखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी।
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य का गठन पिछड़े, आदिवासी एवं वंचित,जनजातीय समुदाय के लिए किया और इसके लिए उन्होंने अलग से जनजातीय मामलों का मंत्रालय भी बनाया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी,आदिवासी नेता, जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरा देश उनकी जयंती मना रहा है।अंग्रेजों के ख़िलाफ़ और सामाजिक समता के पक्ष में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने आदिवासियों की अस्मिता और आत्मसम्मान के लिए जो योगदान दिया है उसे देश कभी भुला नहीं सकता।

Share This Article