रांची: मार्च के महीने में रह-रहकर मौसम (Season) का करवट बदलना चौंकाता तो जरूर है, पर रांची (Ranchi) का मौसम पहले भी इस तरह का रह चुका है। मौसम विभाग (Weather Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची और आसपास के जिलों में अगले चार दिनों तक बदरा बरस सकते हैं।
ऐसा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) यानी पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। बता दें कि राविवार को रांची सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि भी हुई। आगे के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के उत्तरी और मध्य भाग (Pakur, साहिबगंज, बोकारो, देवघर, Dhanbad, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम (West Singhbhum), कोडरमा, गिरिडीह, पलामू, पश्चिम सिंहभूम) में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में रांची का पारा सबसे लो
मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश (Rain) 58.6 मिली मीटर पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के बंदगांव में रिकॉर्ड की गई है।
इस दौरान सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर (Jamshedpur) का रहा। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान राजधानी रांची का 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।