Latest Newsविदेशऐसा क्या हुआ कि 125 क्रोकोडाइल की लेनी पड़ी जान?, 17 साल...

ऐसा क्या हुआ कि 125 क्रोकोडाइल की लेनी पड़ी जान?, 17 साल से पाल-पोसकर किया था बड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

125 Crocodiles had to die: क्रोकोडाइल X के नाम पहचान बना चुके लाम्फुन में रहने वाले नट्टापक खुमकड़ (Nattapak Khumakar) अपने पाले हुए 125 Crocodile  को करंट लगाकर मार दिया।

इसके पीछे का कारण ये हैं कि यहां तूफान आया था जिसके कारण उनके फार्म की दीवारे कमजोर हो गई थी। दीवार गिरने वाली थी। दीवार टूटने से मगरमच्छ आसपास के क्षेत्रों में फैल सकते थे, जिससे आम लोगों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

नट्टापक ने फार्म को सुरक्षित करने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई वैकल्पिक स्थान नहीं मिलने के कारण उन्हें इस कठिन कदम पर जाना पड़ा।

नट्टापक का कहना था, मेरे परिवार और मैंने इस पर चर्चा की और महसूस किया कि अगर दीवार गिर जाती, तो हम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते थे। उनकी जान बचाने के लिए हमें मगरमच्छों को मारना पड़ा।

अब भी 500 छोटे मगरमच्छ हैं नट्टापक के पास

यह उनके लिए जीवन का सबसे कठिन फैसला था, क्योंकि वह पिछले 17 साल से इन मगरमच्छों का पालन-पोषण कर रहे थे।
इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली तूफान टाइफून (Storm Typhoon) यागी ने थाईलैंड और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। थाईलैंड के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ और भारी बारिश ने हजारों घरों को प्रभावित किया और कम से कम नौ लोगों की जान ले ली।

नट्टापक के पास अब भी 500 छोटे मगरमच्छ हैं, जो एक से चार फीट लंबे हैं। थाईलैंड में मगरमच्छ पालन एक लाभदायक व्यवसाय है, और देश में लगभग 1,100 रजिस्टर्ड मगरमच्छ फार्म हैं, जो हर साल 1,700 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार करते हैं। हालांकि, साइमीज मगरमच्छ (Saimei Crocodile) लुप्तप्राय प्रजाति है, और इनके संरक्षण की आवश्यकता है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...