रहें तैयार! कल होगा LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, बुकिंग के लिए देना होगा OTP, ट्रेनों को लेकर जानें ये अपडेट

News Alert
3 Min Read

नई दिल्ली: अब अक्टूबर में होने वाले सभी त्यौहार ख़त्म (October Festival Over) हो गए है। इसके बाद अक्टूबर की 31 तारीख महीने का आखिरी दिन है और कल से नया माह नवंबर 2022 शुरू हो जाएगा।

हर महीने की पहली तारीख से आपकी जेब यानी पैसों से जुड़े नियमों में बदलाव होता है। इस बार भी कुछ ऐसे ही आर्थिक बदलाव (Economic Change) होने वाले हैं जिसका आपके घर के खर्च पर असर पड़ने वाला है।

1. 1 नवंबर से हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस क्लेम के लिए भी होगा KYC अनिवार्य

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने 1 नवंबर से बीमा यानी इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों के लिए KYC (नो योर कस्टमर) की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है।

अभी तक नॉन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी देनी होती थी लेकिन ये अनिवार्य नहीं थी। अब 1 नवंबर से यह अनिवार्य हो गई है।

ये नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए अनिवार्य हैं। अगर क्लेम लेते समय KYC Update नहीं हुई तो बाद में क्लेम लेते समय परेशानी हो सकती है।

- Advertisement -
sikkim-ad

October Festival Over

2. बदल जाएंगी गैस LPG सिलेंडर की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती है। कंपनियां 14.5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तय करती है।

हर महीने इनके रेट बदले जाते हैं। अगर बीते महीने की बात करें तो तब कॉमर्शियल गैंस सिलेंडर की कीमतें कम की गई थी।

October Festival Over

3. 1 नवंबर से लागू होगा ट्रेनों का नया टाइम

1 नवंबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला है। भारतीय रेलवे कल से देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रही है।

पहले ये बदलाव 1 अक्टूबर से होने वाला था लेकिन तारीख बाद में आगे बढ़ा दी गई। नए टाइम टेबल से 13,000 ट्रेनों और 7,000 मालगाड़ी का टाइम बदल जाएगा। साथ ही राजधानी Trains का समय भी बदल जाएगा।

October Festival Over

4. दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी बंद

राजधानी दिल्ली के लोगों को बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी। अब दिल्ली के लोगों को हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री (Unit Electricity Free) पाने के लए रजिस्ट्रेशन करान होगा।

रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि आज 31 अक्टूबर है। इसके बाद आपको फ्री बिजली नहीं मिल पाएगी।

October Festival Over

5. गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए अब देना होगा OTP

1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की डिलीवरी से जुड़ें प्रोसेस में भी बदलाव होने वाला है। गैस के लिए बुकिंग करने के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।

जब सिलेंडर आपके घर डिलीवर हो जाएगा तो आपको ये OTP डिलीवरी वाले को बताना होगा। कोड के मिलने के बाद ही ग्राहकों को सिलेंडर दिया जायेगा।

Share This Article