बंगाल विधानसभा चुनाव : भाजपा में लंबे समय से काम कर रहे एक और कार्यकर्ता की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहले चरण के मतदान वाले दिन भी चुनावी हिंसा नहीं थमी है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया है। उसकी पहचान मंगल सोरेन के तौर पर हुई है।

वह केशियारी के बेगमपुर बूथ का कार्यकर्ता था।

तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने कथित तौर पर उसे पीट-पीटकर मार डाला। वह भाजपा में लंबे समय से काम कर रहा था और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रहा था।

आरोप है कि इसी वजह से उसे मौत के घाट उतारा गया है।

भाजपा ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जो बयान जारी किया है उसमें कहा गया है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन किसी तरह से मदद नहीं कर रहा है और चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजूद खास कार्रवाई नहीं हुई।

Categories
Share This Article