पहले ‘भाग हेमंत भाग’ हुआ, उसके बाद ‘भाग विधायक भाग’, BJP प्रवक्ता प्रतुल ने…

BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार ने पैदा की थी।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Pratul Shahdeo on JMM: BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार ने पैदा की थी।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई, जब एक चुना हुआ मुख्यमंत्री कानून के डर से 40 घंटे तक फरार रहा। इस दौरान वह अपने राज्य के किसी भी अधिकारी से भी संपर्क में नहीं था। यानी साढ़े तीन करोड़ जनता को उनके भाग्य के भरोसे छोड़ दिया गया था।

झारखंड में तो सिर्फ ‘भागम भाग’ का खेल चल रहा है

शुक्रवार को जारी बयान में प्रतुल शाहदेव ने हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में तो सिर्फ ‘भागम भाग’ का खेल चल रहा है। पहले ‘भाग हेमंत भाग’ हुआ, उसके बाद ‘भाग विधायक भाग’ हुआ।

जब इनके पास बहुमत से ज्यादा विधायक थे और प्रदेश में इनकी ही सरकार थी तो हैदराबाद के राजनीतिक पर्यटन की आवश्यकता समझ से परे है। उन्होंने कहा राज्यपाल ने विधि सम्मत और कानून सम्मत निर्णय लिया।

साढ़े छह लाख छात्रों के भविष्य से इस सरकार ने खिलवाड़ किया

BJP प्रदेश प्रवक्ता शाहदेव ने कहा कि साढ़े छह लाख छात्रों के भविष्य से इस सरकार ने खिलवाड़ किया। 25-25 लाख रुपये में प्रश्न पत्र बेचने की साजिश हुई।

अभी तक इस मुद्दे पर कोई FIR नहीं होना और SIT का गठन कर ध्यान बंटाने की कोशिश साफ दिख रही है कि यह छात्र विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस मुद्दे पर क्यों खामोश रहती है? जाहिर है प्रश्न पत्र लीक का कवरअप ऑपरेशन चल रहा है।

शाहदेव ने JMM और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren के दिल्ली आवास से BMW कार की रिकवरी पर अभी तक दोनों दल रहस्यमय तरीके से खामोश हैं।

उन्होंने जानना चाहा कि धीरज साहू और हेमंत सोरेन के बीच का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है? क्या इतनी घनिष्ठता थी कि धीरज साहू अपनी गाड़ी हेमंत सोरेन के गैरेज में रख रहे थे और पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन अपना पैसा धीरज साहू घर रख रहे थे? BJP प्रवक्ता ने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि जो 350 करोड़ रुपये की रिकवरी धीरज साहू के घर में हुई थी, उसमें Hemant Soren का कितना हिस्सा था या पूरी रकम ही उनकी थी।

Share This Article