भगवंत मान ने कहा- मूसेवाला मामले में न्याय सुनिश्चित करने में पंजाब सरकार की ओर से कोई कमी नहीं

News Aroma Media
2 Min Read

चंडीगढ़: Punjab CM  (पंजाब के मुख्यमंत्री) भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में न्याय सुनिश्चित करने में राज्य सरकार की ओर से कोई कमी नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि यदि उनके बेटे का संबंध ‘गैंगस्टर’ से जोड़ा गया तो वह उसकी हत्या के FIR में दर्ज कराई गई प्राथमिकी वापस ले लेंगे।

कहीं से हमें मिलता है, सुराग

CM ने पठानकोट में कहा, ‘‘न्याय सुनिश्चित करने में अपनी ओर से हम कोई देर नहीं कर रहे हैं। हर दिन, किसी ना किसी को गिरफ्तार किया जा रहा है। जहां कहीं से हमें सुराग मिलता है, हम (FIR) गिरफ्तारियां करते हैं।’’

सिंह ने देश छोड़ने की भी धमकी दी है और उनकी सुनवाई करने के लिए राज्य प्रशासन को 25 नवंबर तक की समय सीमा दी है।

मान सोमवार को धान खरीद की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पठानकोट में थे। उन्होंने मूसेवाला की हत्या की घटना को बहुत गंभीर विषय बताया।

- Advertisement -
sikkim-ad

साजिश रचने वालों को गिरफ्तार कर लिया

उसाजिश रचने वालों को गिरफ्तार कर लिया न्होंने कहा कि पुलिस ने गायक पर हमला करने और  Murder (हत्या) की साजिश रचने वालों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।

मान ने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से कनाडा में मौजूद आरोपियों के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी करने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें अदालत के कठघरे में खड़ा करने के लिए यहां लाया जा सके।

शुभदीप सिंह,  Sidhu Musewala के नाम से लोकप्रिय थे। पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

TAGGED:
Share This Article