Latest NewsझारखंडJDU के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा भारतीय जनता मोर्चा, सरयू राय...

JDU के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा भारतीय जनता मोर्चा, सरयू राय ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Saryu Rai said: लोकसभा (Loksabha) चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद से ही झारखंड में विधानसभा (Vidansabha) चुनाव की चर्चा तेजी से शुरू हो चुकी है। इस बीच शनिवार को भारतीय जनता मोर्चा (Bhajmo) नेता और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय

विधायक सरयू राय ने Social मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बड़ी जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया है कि इस बार उनकी पार्टी भाजमो नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

सरयू राय ने इस संबंध में एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि शनिवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार के साथ भेंट की, जिसमें चर्चा के बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने पर सहमति बनी। शेष औपचारिकताओं पर जदयू नेतृत्व जल्द निर्णय लेगा।

झारखंड की राजनीति में नीतीश-सरयू की जोड़ी को बड़ा संदेश माना जा रहा है, क्योंकि वर्तमान स्थिति में सरयू राय भाजपा से अलग भाजमो के नेता हैं।

वे जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। जमशेदपुर पूर्वी वही विधानसभा क्षेत्र है, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। सरयू से पहले यहां से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विधायक थे।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...