Latest NewsUncategorizedभोजपुरी स्टार पवन सिंह ने BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने से...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोले…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha election Pawan Singh : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए अपने Candidates की पहली सूची BJP ने जोर-जोर के साथ जारी की। पार्टी की तरफ से शनिवार 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई।

इसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भी टिकट दिया गया। BJP ने Pawan Singh को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। हालांकि, टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर ही पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

क्या संतुष्ट नहीं पवन सिंह?

भोजपुरी सुपरस्टार ने रविवार 3 मार्च को Social Media प्लेटफॉर्म X पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने Tweet कर कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं।

पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’ उन्होंने अपने इस Tweet में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डी को टैग किया है।

वहीं पवन सिंह चुनाव नहीं लड़ने के इनकार के पीछे की वजहों की बात करें तो राजनीतिक जानकार बताते हैं कि पवन सिंह आरा लोकसभा सीट (Pawan Singh Ara Lok Sabha seat) से चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने आरा से चुनाव लड़ने के लिए खास तैयारी भी की है। लेकिन, जब उन्हें आसनसोल से टिकट मिला तो शायद वह इससे संतुष्ट नहीं होंगे।

क्या पवन सिंह लेंगे कोई बड़ा फैसला?

वहीं राजनीतिक गलियारे में पवन सिंह द्वारा दूसरे विकल्पों को चुनने के बारे में चर्चा चल रही है। लोग यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या आरा सीट के लिए कहीं पवन सिंह किसी दूसरी पार्टी के संपर्क में तो नहीं है और क्या पवन सिंह कोई बड़ा फैसला लेंगे?

हालांकि आसनसोल के पूर्व सांसद और TMC नेता व सिंगर बाबुल सुप्रियो भोजपुरी कलाकार Pawan Singh के चुनाव नहीं लड़ने की कुछ और ही वजह बताते हैं। ऐसी भी चर्चा की जा रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा के सामने अपनी हार की आशंका को देखते हुए भी पवन सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...