धनबाद में CBI की बड़ी कार्रवाई! कोलियरी मैनेजर और बिचौलिया 20 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CBI Big action in Dhanbad: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने धनबाद में भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ शुक्रवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है।

CBI ने जिले के निरसा, श्यामपुर-बी कोलियरी के मैनेजर प्रवीण मिश्रा और बिचौलिया गौर रवानी (Praveen Mishra and Gaur Ravani) को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दोनों को हिरासत में लेने के बाद CBI की टीम ने दोनों व्यक्तियों से मुगमा स्थित ECL के गेस्ट हाउस में पूछताछ की।

साथ ही पुलिस की टीम को प्रबंधक के आवास पर भी तैनात किया गया है। हालांकि इस संबंध में अब तक सीबीआई की टीम ने कुछ नहीं कहा है।

पोस्टिंग के लिए मैनेजर ने मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार हरियाजाम कोलियरी से स्थानांतरित होकर श्यामपुर B Colliery में पदस्थापित मोहम्मद सलीम श्यामपुर बी कोलियरी के मैगजीन कलर्क के पद पर पोस्टिंग को लेकर कोलियरी प्रबंधक पीके मिश्रा मो.सलीम से रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद म.सलीम ने इसकी शिकायत CBI से की।

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मैनेजर को पकड़ने के लिए CBI की टीम ने जाल बिछाया और प्रबंधक व कलर्क को पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ा और हिरासत में लिया।

Share This Article