शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त,आक्रोशित लोगों ने…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Antisocial elements damaged statues in Shiva temple: शनिवार की रात में कुछ असमाजिक तत्वों ने एक शिव मंदिर में कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त (Statues of Gods and Goddesses damaged) कर दिया।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए और सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया।

रविवार को पुलिस इस इलाके में Flag March कर रही है। पुलिस मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामला भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र का है।

शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त,आक्रोशित लोगों ने…_ Anti-social elements damaged the idols in Shiva temple, angry people...

अफवाहों से दूर रहने की सलाह

भागलपुर पुलिस के अनुसार, मूर्ति खंडित करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। लोगों को अफवाह से दूर रहने की सलाह दी गई। इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि भीड़ ने थाने का घेराव किया।

मुख्य गेट पर भारी संख्या में पुलिसबल (Police Force) तैनात दिखे। पुलिस पदाधिकारी उग्र लोगों को समझाने बुझाने में लगे रहे लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं दिखे।

कई थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है। घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव, स्थानीय थानाध्यक्ष,अंचल निरीक्षक मौजूद हैं।

Share This Article