रिपब्लिक डे पर CM हाउस में जलेबी बांटते नजर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आगे…

बिहार में सियासी बदलाव को लेकर प्रदेश की राजधानी पटना सहित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) तक हलचल है। वहीं शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) मुख्यमंत्री आवास में जलेबी बांटते नजर आए।

Central Desk
1 Min Read

CM Nitish Kumar on Republic Day: बिहार में सियासी बदलाव को लेकर प्रदेश की राजधानी पटना सहित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) तक हलचल है। वहीं शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) मुख्यमंत्री आवास में जलेबी बांटते नजर आए।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर नीतीश कुमार ने अपने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया और लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर स्कूली छात्राएं भी पहुंची थी।

CM सभी लोगों के बीच जलेबी बांटते नजर आए

मुख्यमंत्री इस दौरान उपस्थित सभी लोगों के बीच जलेबी बांटते नजर आए। इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे मुख्यमंत्री स्वयं ट्रे में जलेबी लिए लोगों को कहते नजर आए कि ‘अरे भाई तुमलोग भी लो’।

उल्लेखनीय है कि बिहार में सियासी उलटफेर की चर्चा जोरों पर है। दिल्ली से लेकर पटना तक सियासी हलकों में हलचल बढ़ी हुई है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। हालांकि किसी भी दल के नेता इसे लेकर अधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं।

Share This Article