Latest NewsबिहारCM नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग हुई तेज, चिराग...

CM नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग हुई तेज, चिराग पासवान ने भी किया समर्थन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bharat Ratna to CM Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बाद अब केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने भी इस मांग को समर्थन दे दिया है।

उन्होंने समर्थन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग और भी अधिक तेज हो गई।

बताते चलें इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने पटना में पोस्टर लगाकर यह मांग उठाई थी, जिससे खुद उनकी पार्टी ने ही पल्ला झाड़ दिया था।

भारतीय राजनीति की धुरी बन रहे CM नीतीश कुमार

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बात होनी चाहिए। यह अच्छी बात है।

CM का राजनीतिक अनुभव बहुत से राजनेताओं से अधिक है, उनकी राजनीति से आप सहमत या असहमत जरूर हो सकते हैं, मगर यह बात सत्य है कि वे संघर्ष कर के आज इस मुकाम तक पहुंचे और लंबे समय तक भारतीय राजनीति की एक धुरी बने रहे।

गौरतलब है कि नीतीश और चिराग, दोनों की पार्टियां बीजेपी के साथ एनडीए में हैं। हालांकि, चिराग अक्सर नीतीश की नीतियों के विरोधी रहे हैं। अब जब चिराग के द्वारा नीतीश को भारत रत्न दिए जाने की मांग को समर्थन दे दिया है इसके बाद बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है।

spot_img

Latest articles

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

खबरें और भी हैं...