गया: बोधगया थाना की पुलिस ने रविवार की शाम शराब पीकर हंगामा करते आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।
एम्बेसी मोड़ चेकपोस्ट के समीप से सभी नशेड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सभी गिरफ्तार आरोपी झारखंड के बरही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये आपस में दोस्त हैं।
स्वतंत्रता दिवस के असवर पर बोधगया स्थित वाटर पार्क में नहाने आये थे। चेकपोस्ट के समीप गाड़ी पार्क करने को लेकर हंगामा करने लगे।
जानकारी मिलते ही बोधगया थाना की पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची और सभी को पकड़कर थाने ले गयी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में सभी के शराब पिये होने की पुष्टि हुई।
बोधगया थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ियों में अनंत कुमार पाण्डेय, सागर कुमार गुप्ता, उज्ज्वल कुमार गुप्ता, सागर कुमार, राहुल वर्मा, पिन्टू कुमार यादव, नितेश अनुपम व राणा कुमार शामिल हैं।
ये सभी बरही इलाके अलग-अलग गांव व मुहल्ले के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।