Latest Newsबिहारसारण लोकसभा क्षेत्र में तीन मतदान केंद्रों से मिली बूथ कैप्चरिंग की...

सारण लोकसभा क्षेत्र में तीन मतदान केंद्रों से मिली बूथ कैप्चरिंग की शिकायत, BJP कैंडिडेट ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Booth Capturing at Polling Stations: सोमवार को बिहार के सारण लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत Voting हुई। इस बीच तीन मतदान केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग (Booth Capturing) की कोशिश शिकायत मिलीं।

BJP के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने इसके लिए लिखित शिकायत भी की है। BJP उम्मीदवार ने राजद के कार्यकर्ताओं पर Booth Capturing की कोशिश और कैप्चरिंग की नियत से मतदाताओं को डराने धमकाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने इसकी लिखित शिकायत ऑब्जरवर से करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि सारण में BJP और RJD के बीच सीधी लड़ाई है।

BJP से दो बार के सांसद राजीव प्रताप रूडी चुनाव लड़ रहे हैं। महागठबंधन से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या राजद के टिकट उन्हें चुनौती दे रही हैं।

राजीव प्रताप रूडी की शिकायत के मुताबिक अमनौर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 12, 13 और 14 पर वोट डालने पहुंचे लोगों को धमकाया गया। उन पर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाया गया। बात नहीं मानने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

राजीव प्रताप रूडी ने सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश का आरोप लगाया।

उन्होंने ऑब्जर्वर को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की । शिकायत मिलने पर जांच की कार्रवाई शुरू हो गई है। शिकायत सामने आने के बाद शैलेंद्र प्रताप मौके से निकल गए। उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

अन्य केंद्रों पर छिटपुट वारदात

इससे पहले सारण में अन्य मतदान केंद्रों पर छिटपुट वारदात हुई। रिविलगंज के सेंगर टोला मतदान केंद्र (Polling Booth) के बाहर दो दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। एक पक्ष में मतदान के लिए दबाव को लेकर हुई बहस के बाद पथराव भी हुआ।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उधर,रिविलगंज के गोरेया छपरा बूथ संख्या 56 पर EVM में आई खराबी के कारण समय से मतदान शुरू नहीं हुआ। इसको लेकर मतदाता आक्रोशित हैं।

मढौरा के बूथ न 66 व 75 पर कुछ देर के लिए EVM खराब हुई जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। मढौरा के बूथ न 80 पर 10 लोगों का नाम गायब पाया गया जिस कारण वोटर वोटिंग से वंचित रह गए।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

खबरें और भी हैं...

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...