Latest Newsबिहारबिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा, NDA में कोई नाराजगी...

बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा, NDA में कोई नाराजगी नहीं, समय पर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Political News: बिहार BJP के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने NDA में किसी प्रकार की नाराजगी को नकारते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा गठबंधन के लोगों से बातचीत चल रही है।

सभी से बातचीत के बाद सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लालू यादव (Lalu Yadav) के बयान को कभी गंभीरता से नहीं लेती। 15 साल तक सत्ता चलाने के बाद Lalu Yadav ने कभी गंभीर बात नहीं की।

बिहार के उप मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर अपराधी और माफिया को संदेश दिया है कि उनको उल्टा लटकाने का काम किया जाएगा। अपराधियों को छोड़ा नहीं जा सकता।

उन्होंने इशारों ही इशारों में रेत माफिया सुभाष यादव की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि गृह मंत्री के बयान के 24 घंटे बाद परिणाम सामने आ गया।

लोजपा (Ramvilas) के प्रमुख चिराग पासवान को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले यह तो पता कर लें कि उनके साथ गठबंधन में रहना कौन चाहता है।

उन्होंने चिराग पासवान के बयान पर कहा कि सभी पार्टियों का गठबंधन जनता से ही है। चिराग पासवान भी एक राजनीतिक पार्टी के नेता हैं तो स्वभाविक है कि वे जनता से जुड़े हुए हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...