केंद्र में NDA की सरकार बनी तो नितिन गडकरी से बेहतर कोई पीएम कैंडिडेट नहीं : पप्पू यादव

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Purnia Lok Sabha seat : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से राजनीति में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है।

इसी बीच बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा है कि अगर केंद्र में NDA की सरकार बनती है तो उनके नजर में नितिन गडकरी से बेहतर दूसरा कोई PM Candidate नहीं है।

बिहार में कांग्रेस को UP जैसा सम्मान नहीं मिला

उन्होंने कहा कि सारा माफिया सिस्टम यह नहीं चाहता था कि पूर्णिया में पप्पू यादव जीते। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य था कि वह पूर्णिया के जनता के बीच रहे।

पूर्णिया से अपना रिश्ता निभाएं। राजद की उम्मीदवार से लड़ाई के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को यूपी जैसा सम्मान नहीं मिला।

यूपी में 17 सीटों Congress लड़ी और अखिलेश यादव के साथ एक पारिवारिक रिश्ते जैसे काम हुआ। प्रियंका गांधी ने काफी मेहनत की।

राहुल गांधी ने बिहार में मात्र नौ सीट लेकर सब कुछ दे दिया। वह बोले कि कोई बात नहीं हम गठबंधन धर्म निभाएंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ गठबंधन धर्म निभाएंगे। पप्पू यादव ने पूर्णिया में JDU के उम्मीदवार संतोष कुशवाहा को करीब 16 हजार वोटों से हराया है।

Share This Article