Latest Newsबिहारबिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता का घर में घुसकर...

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता का घर में घुसकर मर्डर, दरभंगा में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jeetan Sahni Murder : मंगलवार की सुबह-सुबह बिहार (Bihar) सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पिता जीतन सहनी (Jeetan Sahni) का बेरहमी से कत्ल (Murder) हो गया है।

दरभंगा (Darbhanga) में उनकी हत्या की गई है। अब तक इस हत्या की वजह पता नहीं चली है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि निजी रंजिश के चलते शायद इस कांड को अंजाम दिया गया है।

SSP जगन्नाथ रेड्डी ने जीतन सहनी के कत्ल की पुष्टि की है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

आशंका है कि जीतन सहनी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन (Protest) हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

‘सन ऑफ मल्लाह’ (Son of Mallah) कहे जाने वाले मुकेश सहन की पार्टी लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर मुकाबले में उतरी थी। किसी भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली थी।

मुकेश सहनी बिहार में मल्लाहों के बड़े नेता कहे जाते हैं। वह विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के मुखिया भी हैं। जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया।

इस हत्याकांड पर RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है। ऐसा लग रहा है कि बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है।

यहां लगातार हत्याओं का दौर जारी है। जब मुकेश सहनी के पिता का इस तरह कत्ल हो सकता है तो फिर कौन सुरक्षित है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...