Latest Newsबिहारनरेंद्र मोदी ने देश में 10 साल में बनाए हैं 22 से...

नरेंद्र मोदी ने देश में 10 साल में बनाए हैं 22 से 25 महाराजा, राहुल गांधी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rahul Gandhi In Bihar: सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बिहार के बख्तियारपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने PM Narendra Modi पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी इसलिए परमात्मा वाली कहानी लेकर आए हैं, ताकि 4 जून के बाद ED द्वारा उनसे सवाल पूछे जाएं तो वह कहें कि मुझे कुछ नहीं पता है। मुझसे तो परमात्मा ने काम के लिए कहा था।

राहुल गांधी ने कहा कि Narendra Modi सरकार की कोशिश है कि राजाओं वाला दौर लाया जाए। ये लोग चाहते हैं कि SC, ST और OBC के अधिकार छीन लिए जाएं।

नरेंद्र मोदी ने 22 से 25 महाराजा बना दिए हैं। इनके नए नाम हैं। इनके नाम हैं अडानी और अंबानी। नरेंद्र मोदी इनके लिए काम करता है। इन लोगों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किए गए हैं।

बताइए युवाओं को कितने दिए रोजगार

राहुल गांधी ने कहा कि आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद करिए। आप पहले बिहार और देश के युवाओं को यह बताइए कि कितने लोगों को रोजगार दिया।

उन्होंने कहा कि आप देश को बांटने की बजाय युवाओं को रोजगार न देने पर जवाब दें। उन्होंने कहा कि पहले आपके लिए अलग-अलग रास्ते थे।

आप सेना, सरकारी नौकरी और प्राइवेट सेक्टर में जा सकते थे। लेकिन, इन्होंने नोटबंदी और GST लागू करके रोजगार के अवसर छीन लिए। इसके बाद सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर स्कीम लेकर आए और देश के जवानों को मजदूर बना दिया।

राहुल गांधी ने किए तीन वादे

राहुल गांधी ने इस रैली में तीन बड़े वादे भी किए। उन्होंने कहा कि यदि INDIA अलायंस की सरकार बनती है तो सेना में भर्ती के लिए बनी अग्निपथ स्कीम (Agneepath Scheme) को खत्म कर दिया जाएगा।

इसके अलावा सभी महिलाओं को हर महीने 8500 रुपये की रकम दी जाएगी। हमारी सरकार आई तो हम उन सभी उद्योगों को चालू करेंगे, जो बंद पड़े हैं। हम कुल 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...