नीतीश कैबिनेट के इस मंत्री के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन, सदाकत आश्रम में…

Central Desk
1 Min Read

Sunny Hazari Joined Congress : बिहार मंत्रिमंडल में शामिल महेश्वर हजारी (Maheshwar Hazari) के पुत्र सन्नी हजारी ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

संभावना जताई जा रही है कि सन्नी हजारी (Sunny Hazari) समस्तीपुर से चुनाव भी लड़ सकते हैं।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष Akhilesh Prasad Singh ने सन्नी हजारी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सन्नी हजारी ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी कार्य देगी, वह उसे करेंगे।

संभावना जताई जा रही है कि सन्नी कांग्रेस के टिकट पर समस्तीपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। हालंकि, Congress ने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है।

- Advertisement -
sikkim-ad

समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) ने मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी को प्रत्याशी बनाया है। शांभवी ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

Share This Article