पड़ोस में रहने वाली लड़की से फोन पर बात करता था लड़का, इतनी सी बात के लिए उतार दिया मौत के घाट, फिर …

Digital Desk
2 Min Read

Murder of Lover Boy : बिहार (Bihar) में सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में 17 साल के एक लड़के को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार (Murder) दिया गया, क्यों कि वह पड़ोस की लड़की (Neighbor Girl) से फोन पर बात करता था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया।

पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि  जब फोन पर बात करने की बात लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने विरोध किया।

इस मामले को लेकर छह महीने पहले पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद लड़का दिल्ली (Delhi) चला गया था। वह कुछ दिन पहले अपने गांव लौट आया था।

- Advertisement -
sikkim-ad

लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होंने लड़के को बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।

सुबह लड़के के परिजन उसे मधेपुरा सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पहुंचे SDPO आलोक कुमार ने बताया कि मामला पतरघट थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का है।

यहां दिवाकर कुमार को उसके पड़ोसी श्यामल यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा।

जख्मी स्थिति में परिजन सदर अस्पताल मधेपुरा ले गए, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article