नीतीश कुमार के करीबी रहे RCP सिंह ने बनाई नई पार्टी आप सबकी आवाज

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RCP Sing Formed a New Party: बिहार के पूर्व CM और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी रहे RCP Singh ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है।

RCP सिंह ने अपनी पार्टी का नाम आप सबकी आवाज (संक्षेप में आशा) रखा है। उन्होंने बताया कि यह नाम दीपावली के दीपों से प्रेरित है, जो उम्मीद का प्रतीक है।

RCP ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) की 243 सीटों में से 140 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

बता दें RCP सिंह का राजनीतिक सफर नीतीश कुमार के साथ शुरू हुआ, जब वे नीतीश के सचिव रहे और बाद में उन्हें राज्यसभा भेजा गया।

RCP ने BJP में शामिल होने का फैसला लिया

वे मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। हाल ही में नीतीश की एनडीए में वापसी के बाद RCP सिंह राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ गए थे। RCP ने BJP में शामिल होने का फैसला लिया, लेकिन हाल की राजनीतिक परिस्थितियों में उन्हें वहां भी असहजता महसूस हुई।

RCP ने पार्टी के झंडे की जानकारी देते हुए बताया कि इसका डिजाइन आयताकार होगा, जिसमें हरा, नीला और पीला रंग शामिल होंगे।

उन्होंने बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान हो रहा है।

सिंह की नई पार्टी की लॉन्चिंग इस बात का संकेत है कि वह बिहार की राजनीति में एक नई चुनौती पेश करने वाले हैं। उनकी पार्टी आप सबकी आवाज आने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Share This Article