बिहार के सिवान में जहरीली शराब ने फिर ले ली 24 लोगों की जान, छपरा में भी…

News Update
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 People Died after drinking poisonous liquor : बुधवार से अब तक बिहार में जहरीली शराब (Poisonous liquor) पीने से मरने वाले लोगों की संख्या 28 पहुंच चुकी है। बताया जाता है कि दर्जनों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।

कई लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। सिवान में 20 और छपरा में 2 लोगों की मौत की प्रशासनिक पुष्टि हुई है।

सारण प्रशासन से मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। सारण DM ने कहा कि हमें पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

चार को भेजा गया PMCH

वास्तव में सिवान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। बताया जाता है कि जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर गांव में पॉलीथिन वाली जहरीली शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी।

उल्टी, पेट दर्द और आंखों से नहीं दिखने की शिकायत के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लोगों को PMCH रेफर किया गया है। इनकी आंखों की रोशनी चली गई है। उधर, सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में भी जहरीली शराब ने 4 लोगों की जान ले ली।

42 लोगों की हालत गंभीर

अस्पताल प्रशासन (Hospital Administration) के मुताबिक सिवान में 28 और सारण में 10 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सारण से एक और सिवान से 4 लोगों को गंभीर हालत में पटना स्थित PMCH रेफर किया गया है। इन सभी की आंखों की रोशनी चली गई है।

सिवान के एसपी ने लिया एक्शन

इस मामले में सिवान में SP ने कार्रवाई करते हुए भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष और दो चौकीदार को निलंबित कर दिया है। अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (06154-242008) जारी किया है। डीएम ने कहा कि सदर अस्पताल और बसंतपुर (Sadar Hospital and Basantpur) स्वास्थ्य केंद्र को Alert रखा गया है।

Share This Article