Latest Newsझारखंडपोर्टर सेवा के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में हर माह मिलेंगे 25000...

पोर्टर सेवा के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में हर माह मिलेंगे 25000 रुपए, यह व्यवस्था…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Birsa Munda Airport: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) में पोर्टर सेवा के लिए अधिकतम प्रतिमाह (Per Person Per Trip) अब 25,000 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा।

साथ ही प्रति व्यक्ति, प्रति फेरा के लिए 400 रुपये पोर्टर को दिया जायेगा। हालांकि, यह सेवा अस्थायी रूप से दी जायेगी और जैसे ही रांची Airport पर किसी एजेंसी के साथ पोर्टर सेवा के लिए पूर्णकालिक करार हो जायेगा तो इसे बंद या अगले आदेश तक रखा जायेगा।

प्रस्ताव पर राज्य के मुख्यमंत्री का अनुमोदन हो गया है। इसके बाद मंत्रिमंडल सचिवालय (Cabinet Secretariat) एवं समन्वय विभाग ने आदेश जारी किया है।

रांची Airport Authority ने रांची एयरपोर्ट पर पोर्टर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेसर्स स्पीडविंग सर्विस लि. से करार किया था। इस कंपनी के साथ एग्रीमेंट अप्रैल, 2023 में ही समाप्त हो गया।

इसके बाद रांची के ही एक व्यक्ति के द्वारा ठेके पर सात कर्मियों द्वारा एयरपोर्ट पर पेड पोर्टर व्यवस्था की शुरूआत की गयी। यह सुविधा तब तक प्रदान की जायेगी जब तक वहां किसी एजेंसी के साथ करार नहीं हो जाता है।

जानकारी के अनुसार उक्त पेड पोर्टर की सेवा देने वाले व्यक्ति ने राज्य सरकार को आवेदन दिया और राज्य अतिथियों के लिए 400 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति फेरा मात्र की दर पर सेवा देने का अनुरोध किया।

इसके बाद राज्य सरकार ने पूरे मामले पर विचार कर उक्त सेवा देने वाले व्यक्ति राजू राम को कार्यादेश निर्गत कर दिया है। हर माह का खर्च विपत्र तैयार कर जमा करना होगा उसके बाद उक्त सेवा देने वाले व्यक्ति को भुगतान किया जायेगा।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...