कांग्रेस को SC, ST और OBC से नफरत: अमित मंडल

News Aroma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Amit Mandal on Congress: BJP विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल (Amit Mandal) ने कहा कि SC, ST और OBC का हक छीन कर अपने चहेतों को देना कांग्रेस और INDIA गठबंधन का हिडेन एजेंडा है।

INDI गठबंधन SC, ST और OBC के आरक्षण का लाभ मुस्लिमों को देना चाहती है। कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है जबकि PM मोदी कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। कांग्रेस और BJP में यही बड़ा अंतर है।

अमित मंडल शुक्रवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि BJP सदैव से सबक साथ-सबका विकास की पक्षधर रही है जबकि कांग्रेस का इतिहास सदैव तुष्टिकरण की राजनीति से भरा रहा है। कांग्रेस को SC, ST और OBC से नफरत है और उनके घोषणापत्र में भी तुष्टीकरण स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

मंडल ने कहा कि 09 दिसंबर, 2006 को राष्ट्रीय विकास परिषद के 52वें बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि हमें यह सुनिश्चित करने के लिए नवीन योजनाएं बनानी होंगी कि अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यकों को विकास के लाभों में समान रूप से साझा करने का अधिकार मिले। पहला दावा उनका होना चाहिए।

हमें यह सुनिश्चित करने के लिए अभिनव योजनाएं बनानी होंगी कि अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यकों को विकास के लाभों में समान रूप से हिस्सा लेने का अधिकार मिले। संसाधनों पर पहला अधिकार उनका होना चाहिए।

मंडल ने कहा कि इससे एक खास वर्ग के प्रति कांग्रेस के अगाध प्रेम को समझा जा सकता है। मनमोहन सिंह ने यह बयान गलती से नहीं दिया था, बल्कि जानबूझ कर दिया था।

क्योंकि 13 अप्रैल, 2009 को मनमोहन सिंह ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस में एक प्रश्न का जवाब देते हुए फिर अपने बयान को सही ठहराया और कहा कि अल्पसंख्यकों का खासकर मुस्लिमों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए जब बात देश के संसाधनों की आती है।

मंडल ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में कहा है कि देश में बहुसंख्यकवाद की कोई जगह नहीं है। मतलब उन्हें SC, ST और OBC से सख्त नफरत है। क्योंकि, देश में बहुसंख्यक आबादी इन्हीं गरीब लोगों की है।

इन्हीं की साजिशों की वजह से Jammu and Kashmir में आजादी के 70 सालों तक SC, ST, OBC आरक्षण के साथ अन्य सामाजिक अधिकारों से वंचित थे।

मंडल ने कहा कि कांग्रेस ने Manifesto में कहा है कि जाति जनगणना को हम पूरे देश में इम्प्लिमेंट कर देश का एक्सरे करेंगे, फाइनेंशियल और Institutional सर्वे करेंगे। ये पता लगाएंगे कि हिंदुस्तान का धन किसके हाथों में है, कौन से वर्ग के हाथ में है और इस ऐतिहासिक कदम के बाद हम क्रांतिकारी काम शुरू करेंगे।

कांग्रेस के लोग कहते हैं कि आप सबकी संपत्ति की जांच होगी। कांग्रेस की एक्स-रे मशीन अब बहनों-बेटियों की अलमारी में और लॉकर में पहुंचेगी। ये क्रांतिकारी काम यही है कि ये आपका पैसा, आपकी संपत्ति हड़प कर अपने चहेतों को देंगे।

Share This Article