पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

News Aroma Media
#image_title

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राम कदम के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिला।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले पर विरोध जताया और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में पश्चिम बंगाल के अधिकांश लोग मौजूद थे, जो अब मुंबई में रहते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कोश्यारी को बताया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

राज्य में ममता बनर्जी सरकार द्वारा प्रायोजित हमले जारी हैं, लेकिन सरकार हमलावरों पर किसी भी तरह की कार्रवाई राज्य सरकार नहीं कर रही है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में खार में भाजपा प्रवक्ता राम कदम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

धारावी इलाके में विधायक प्रसाद लाड के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले की निंदा की है।