Latest NewsUncategorizedBJP ने बृज भूषण की जगह बेटे करण भूषण को दिया टिकट

BJP ने बृज भूषण की जगह बेटे करण भूषण को दिया टिकट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP gave ticket to Karan Bhushan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्रों से गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

पार्टी ने Rae Bareli से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से सांसद बृज भूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

इन सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 03 मई है। पांचवें चरण में रायबरेली, कैसरगंज, अमेठी समेत देशभर की 49 सीटों पर मतदान होगा।

उल्लेखनीय है कि दिनेश प्रताप सिंह पहली बार कांग्रेस के टिकट 2010 में और दूसरी बार 2016 में MLC बने। वर्ष 2018 में दिनेश प्रताप ने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थाम लिया और 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मुकाबले लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha elections) लड़ा। वहीं, बृजभूषण सिंह महिला पहलवानों के आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिस कारण उनका टिकट कटा है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...