Latest Newsझारखंडझारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार: चंपाई सोरेन

झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार: चंपाई सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Champai Soren In Seraikela: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने कहा कि आज यहां जनता का सैलाब बता दिया कि परिवर्तन होना तय है।

संथाल परगना को सिदो-कान्हू ने बलिदान देकर, तीर के नोक पर बनाया था। आज उसी संथाल परगना में आदिवासियों के हितों को खतरा पहुंच रहा है, जिन आदिवासी लोगों के लिए अलग झारखंड राज्य बना था।

हमारे हजारों पूर्वजों ने लड़कर बलिदान देकर संथाल परगना बनाया, आज वहां बांग्लादेशी घुसपैठ (Bangladeshi infiltration) का काम हो रहा है।

भाजपा में शामिल होने को लेकर चंपाई ने कहा कि हमारी क्षेत्रीय पार्टी से निकलकर बहुत मंथन के बाद हमने निर्णय लिया कि भाजपा ही हमें बांग्लादेशी घुसपैठियों से बचा सकती है। कोई राजनीति दल बांग्लादेशी घुसपैठ से नहीं जीत सकता, सिवाय स्वयं PM मोदी के।

सोरेन बुधवार को सरायकेला में आयोजित परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी देश में बहुत साल राज की, झारखंड आंदोलन के समय कांग्रेस राज्य में भी थी, लेकिन फिर भी कांग्रेस ने कभी मूलवासी, आदिवासियों की दर्द नहीं समझ सकी।

अनेकों बहू-बेटियों की सिन्दूर मिट गई

अनेकों बहू-बेटियों की सिन्दूर मिट गई। झारखंड आंदोलन के लंबे संघर्ष के बाद जो हमलोगों का दर्द समझा वो थी भारतीय जनता पार्टी। अटल बिहारी वाजपई (Atal Bihari Vajpayee) ने आदिवासियों के हितों के बारे में सोचा, झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ को भी अलग राज्य बनाया।

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में चुनाव होगा और भाजपा की सरकार बनेगी यह यहां के जन सैलाब का संकेत है। भाजपा को हमने इसलिये चुना क्योंकि मुझे संथाल परगना की धरती को बचाना है, जिसके लिए सिदो कान्हू, फुलो-झानो ने बलिदान दिया है। झारखंड को बचाने के लिए हमने भाजपा को चुना।

उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश बहुत अमीर प्रदेश है, जिस देश में कोयला खदान है, बालू का ढेर है, जंगल है हम उसी, प्रदेश के सुपुत्र हैं, हमने देखा आज यदि झारखंड का विकास होगा तो प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में ही होगा। मैंने प्रदेश में 5 महीने सरकार चलाई। मुझे झारखंड का विकास करने का गर्व है इसलिये मैंने भाजपा को चुना।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...