पाकुड़: जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में स्थानीय बिरसा चौक पर झामुमो ने भाजपा का पुतला दहन किया।
मौके पर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता व सत्ता गंवाने की हताशा में बौखलायी भाजपा ओछी राजनीति में उतर आयी है।
वह अविलंब अपनी घिनौनी हरकतों पर लगाम लगाए।
उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हुए हमले को भाजपा की घिनौनी करतूत बताया और कहा आंदोलन की उपज झारखंड मुक्ति मोर्चा व उसकी सरकार के मुखिया को ऐसी घटनाओं में संलिप्त गुंडो को सबक सिखाना भली भाँति आता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले तथा पुलिस कर्मियों पर हुए हमले को एक सुनियोजित साजिश बताया।
साथ ही घटना की तीव्र भर्त्सना की और कहा विपक्षी राजनीतिक दल को ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं।
उसकी हरकतें भाजपा की गिरती लोकप्रियता को ही दर्शाती हैं।
मौके पर कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी राज्य सरकार द्वारा किए गए कल्याणकारी व विकास कार्यों के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने विकास पुरुष बताया।
साथ ही कहा कि आम जनता के बीच मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता को भाजपा वाले पचा नहीं पा रहे हैं नतीजतन हताशा में का यराना हरकतों में जुट गए हैं।
मौके जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हबिबुर्र रहमान, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा आदि मौजूद थे।