मंदिर में किसिंग सीन दिखाने के मामले को लेकर भाजपा नेता ने Netflix के खिलाफ की शिकायत

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: मंदिर परिसर में प्रेमी जोड़े के बीच चुंबन सीन दिखाने पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी ने मध्य प्रदेश पुलिस में शिकायत की है।

तिवारी ने शनिवार को रीवा के एसएसपी को शिकायत पत्र देकर वेबसीरीज निर्माता नेटफ्लिक्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। तिवारी ने कहा कि अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म से वीडियो नहीं हटाया जाता तो फिर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।

तिवारी ने आईएएनएस को बताया, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक वेबसीरीज देखी।

यह सीरीज विक्रम सेठ की लिखी किताब पर आधारित है। इसे नेटफ्लिक्स ने बनाया है। कार्यक्रम के दूसरे एपिसोड में हिंदू लड़की से मुस्लिम लड़के का किसिंग सीन दिखाया गया है।

यह किसिंग सीन मध्य प्रदेश के महेश्वर घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि ये हिंदू भावनाओं को आहत करने और लव जेहाद को बढ़ावा देने का शर्मनाक प्रयास है, जिसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

महेश्वर में पाषाण काल के अनगिनत शिवलिंग हैं। रानी अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल में इसे और दिव्य स्वरूप मला।

ऐसी महान शासिका की कर्मभूमि और हिंदू आस्था के प्रतीक महेश्वर घाट में चुंबन ²श्य दिखाने से साजिश की बू आती है।

गौरव तिवारी ने कहा कि अगर नेटफ्लिक्स ने वीडियो नहीं हटाया तो भाजपा युवा मोर्चा सड़कों पर उतरा जाएगा।

साथ ही तिवारी ने नेटफ्लिक्स की अधिकारियों मोनिका शेरगिल और अंबिका खुराना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

Share This Article