भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान को रांची में करना पड़ा विरोध का सामना

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान को शनिवार को रांची में विरोध का सामना करना पड़ा।

झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान को काला झंडा दिखाया और नारेबाजी की।

प्रधान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रांतीय अधिवेशन में हिस्सा लेने रांची पहुंचे थे।

 एयरपोर्ट से निकलकर राजभवन जाने के दौरान हिनू चौक के समीप कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काफिले को हिनू चौक के समीप काले झंडे दिखाकर विरोध किया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले को राजभवन भेजा गया।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद करीब 8 से 10 की संख्या में युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोकने और नारेबाजी करने की कोशिश की ।

लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके। क्योंकि भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लगभग 500 की संख्या में एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

एक-दो मिनट भी केंद्रीय मंत्री का काफिला नहीं रुका और वह एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

इसके पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झारखण्ड प्रदेश के 21वें प्रान्त अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन रांची के धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में माता सरस्वती और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शाल व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

Share This Article