धनबाद में भाजपा विधायक ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का किया अनावरण

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

धनबाद: धनबाद सिटी सेंटर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को भाजपा विधायक राज सिन्हा, कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि देश स्वामी जी की जयंती मना रहा है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

देश के महान पुरूषों में एक और करोड़ों युवाओं के दिलों में धड़कने वाले स्वामी विवेकानंद की आज जयंती है।

पूरा देश स्वामीजी की जयंती मना रहा है।

इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवम के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस तथा गांधी जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला।

- Advertisement -
sikkim-ad

उनकी मीठी वाणी तथा आंतरिक दृढ़ता उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है।

Share This Article