Latest NewsUncategorizedआबकारी घोटाले को लेकर BJP का हमला, गौरव भाटिया ने कहा- अरविंद...

आबकारी घोटाले को लेकर BJP का हमला, गौरव भाटिया ने कहा- अरविंद केजरीवाल कट्टर बेईमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केजरीवाल सरकार पर कथित आबकारी घोटाले को लेकर हमला जारी रखते हुए मंगलवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कट्टर बेईमान हैं।

पार्टी ने कहा कि केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करणजीत सिंह लांबा (Karanjit Singh Lamba) को सारे नियमों की अनदेखी करके शराब का ठेका दिया।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि Sting operation से स्पष्ट हो चुका है कि अरविंद केजरीवाल किस तरह से वसूली करते हैं।

काला धन किस तरह अर्जित करते हैं और किस तरह जनता को लूटा जाता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब कोई बयान देते हैं तो उसमें कोई तथ्य और प्रमाण नहीं होते। लेकिन भाजपा जब कोई बात रखती है तो प्रमाण के साथ रखती है। इसलिए केजरीवाल एक भी प्रश्न का जवाब नहीं देते।

भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया (Arvind Kejriwal and Manish Sisodia) ये बताएं कि करीबियों को भ्रष्टाचार की रेवड़ियां क्यों बांट रहे थे? जिसको वे कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट देते हैं, वो व्यक्ति जेल के सलाखों के पीछे क्यों है? अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करणजीत सिंह लांबा को सारे नियमों की अनदेखी करके शराब का ठेका दे दिया। कोई पारदर्शिता नहीं।

भारद्वाज ने भी लांबा के साथ पैसा लगाया है

इनका केवल एक ही मकसद है बेईमानी। अपने मित्रों को ठेका देना और उनके हिसाब से नीति बनाना और अपनी तिजोरी को भरना ही केजरीवाल का मकसद है। उन्होंने आगे कहा कि जो 144 करोड़ माफ़ किए गये उसमें क़रीब 66 करोड़ इसी कंपनी Universal Traders के थे ।

भाजपा नेता ने कुछ तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि खुद को कट्टर ईमानदार बताने वाले कट्टर बेईमान की नजदीकियां यूनिवर्सल कंपनी के पार्टनर करमजीत सिंह लांबा (Karamjit Singh Lamba) के साथ दिखाई दे रही हैं, जिनको ठेका दिया गया। लांबा सौरभ भारद्वाज के भी बहुत करीबी हैं। भारद्वाज ने भी लांबा के साथ पैसा लगाया है।

वहीं, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अभी जो खुलासा हुआ है उससे स्पष्ट हो चुका है कि वो शराब नीति क्यों बनाई गई? क्योंकि जो कमीशन बढ़ाया गया था उसका आधा प्रतिशत Kejrival को मिले। अरविंद केजरीवाल चुनाव में जाते हैं चार्टर प्लेन से और नीचे उतकर बैठ जाते हैं ऑटो में ये सिर्फ नौटंकी है।

spot_img

Latest articles

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...