Latest NewsUncategorizedBMW Hit & Run case : मिहिर का खून और पेशाब के...

BMW Hit & Run case : मिहिर का खून और पेशाब के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BMW Hit & Run case: Mumbai  हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी मिहिर राजेश शाह और ड्राइवर बिदावत से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की है।दोनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।

मिहिर के खून और पेशाब के नमूने को Fronseic जांच के लिए भेजे गए हैं।दोनों ने स्वीकार किया है कि इस घटना में मृत महिला कावेरी नाखवा को नशे में धुत्त होकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक मर्सिडिज गाड़ी से घसीटा था। इसके बाद महिला का शव गाड़ी रोककर अलग किया और फिर महिला के शव पर गाड़ी चलाते हुए मौके से फरार हो गए।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में आरोपित मिहिर राजेश शाह और उसके ड्राइवर बिदावत को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मिहिर शाह ने दोनों आरोपितों ने जुहू के होटल में शराब पीने के लिए मलाड के साईप्रसाद बार एंड रेस्टोरंट से पांच केन बीयर खरीदी।

इन्होंने हादसे से पहले कार में बीयर पी। इसके बाद वर्ली में मिहिर की मर्सिडिज गाड़ी ने दुपहिया वाहन को ठोकर मार दी। इस घटना के बाद महिला कार के बोनट में फंस गई और मिहिर नशे की हालत में करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसी रफ्तार में गाड़ी चलाता रहा। उसने जब कार रोकी तो महिला को गाड़ी के बोनट में फंसी हुई देखा, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद मिहिर और ड्राइवर दोनों ने मिलकर महिला के शव को गाड़ी से अलग किया और फरार हो गया।

इसके बाद ड्राइवर ने इस घटना की जानकारी मिहिर के पिता राजेश शाह को दी। इसके बाद मिहिर शाहपुर भाग गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस हादसे के चश्मदीदों समेत करीब 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...