बिहार

बेंगलुरु से पटना पहुंचा तीन मजदूरों का शव, परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख मुआवजा

मंत्री सिंह ने श्रद्धांजलि देकर एंबुलेंस से Dead Body को गोपालगंज भिजवाया। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में हमलोग पीड़ित परिवार के साथ हैं

Dead Bodies Laborers: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गोपालगंज के तीन मजदूरों का शव (Laborers Dead Bodies) मंगलवार को पटना पहुंचा। एयरपोर्ट पर श्रम मंत्री संतोष कुमार (Santosh Kumar) मौजूद थे।

उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही बिहार सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा देने की घोषणा की।

मंत्री सिंह ने कहा, तीनों मजदूर एक निर्माण कंपनी में काम करते थे। मजदूरों के बीच आपसी लड़ाई-झगड़े के बाद उनकी मौत (Death) हो गई।

चूंकि वे मजदूर थे, इसलिए श्रम मंत्रालय शवों को घर तक भेजने के लिए सारा खर्च उठाएगी। परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।

मंत्री सिंह ने श्रद्धांजलि देकर एंबुलेंस से Dead Body को गोपालगंज भिजवाया। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में हमलोग पीड़ित परिवार के साथ हैं।

आश्रितों को विभाग की ओर से अनुदान राशि जल्द जारी होगी। राज्य से बाहर काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों को लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार

इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही ठोस उपाय किए जाएंगे। प्रवासी श्रमिकों के लिए बेहतर सुरक्षा और कल्याण योजनाएं लागू होगी।

गोपालगंज के 3 युवक बेंगलुरु में मजदूरी करते थे। होली पर कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर रहे थे। तभी उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर साथी ने ही चाकू से हमला कर दिया।

हत्या करने वाले आरोपी भी गोपालगंज निवासी हैं। बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतकों की पहचान राधेश्याम यादव (21), अंशु राम और दीपू कुमार (22) के रूप में हुई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker