Holi In Bokaro: बोकारो (Bokaro) शुक्रवार को रंगों के उल्लास में डूब गया। शहर की गलियां, चौक-चौराहे और पार्क रंग-गुलाल से सराबोर हो गए।
छोटे बच्चे पिचकारियों से रंग उड़ाते दिखे, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। भोजपुरी और फिल्मी गानों की धुन पर लोग झूमते नजर आए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खेली होली
होली के इस रंग में जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। उपायुक्त (DC) विजया यादव (Vijaya Yadav) ने पानी की बौछारों के बीच होली खेली। वहीं, एसपी आवास और डीसी आवास पर अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रंगों का त्योहार मनाया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शांति बनाए रखने की अपील
होली (Holi) का त्योहार शांति और भाईचारे का प्रतीक है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरती और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। जिलेभर में पुलिस की गश्त जारी रही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अधिकारियों ने आम जनता से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।